Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Anurag Dobhal ने की सुसाइड करने की कोशिश, इंस्टाग्राम पर लाइव आकर रोते हुए की ये हरकत, वीडियो देख हैरान हुए फैंस

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और बिग बॉस 17 फेम कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल 7 मार्च को इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान सुसाइड करने की कोशिश की है. उन्होंने बेहद तेज स्पीड में कार चलाई, जिसकी जोरदार टक्कर हो गई है. यूट्यूबर के सुसाइड अटेम्प्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

---विज्ञापन---

Anurag Dobhal
Anurag Dobhal

Anurag Dobhal: सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और बिग बॉस 17 फेम कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल जो कि यूके07 राइडर के नाम से फेमस हैं. वह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. दरअसल, हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह रोते बिलखते हुए नजर आ रहे थे और इस वीडियो में उन्होंने अपनी फैमिली, पेरेंट्स और भाई पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया था. इस पूरे विवाद के बीच अब अनुराग डोभाल का एक वीडियो और सामने आया है, जिसमें उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश की है.

अनुराग ने लाइव सेशन में की सुसाइड की कोशिश

दरअसल, 7 मार्च की शाम को अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर एक खौफनाक कदम उठाया है. अनुराग के लाइव सेशन के दौरान लाखों फैंस जुड़े हुए थे और इस दौरान वह कार ड्राइव कर रहे थे. वह वीडियो में रोते हुए ही दिखाई दे रहे थे. लाइव सेशन के दौरान वह कहते हैं, ” मम्मी अगले जन्म प्यार दे देना.” इसके बाद वह बहुत तेज कार चलाते हैं और कहते हैं लेट्स गो फॉर द फाइनल ड्राइव.

---विज्ञापन---

एक्सीडेंट के बाद अनुराग के शरीर पर दिखे चोटों के निशान

अनुराग के ऐसा कहने के बाद वह कार की स्पीड बढ़ाते जाते हैं और कार की सुई 144-150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार को छू जाती. तभी अचानक से उनकी जोर दार टक्कर हो जाती है. वहीं, इस टक्कर के बाद का भी एक वीडियो सामने आया है. जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि अनुराग की लग्जरी गाड़ी का बुरा हाल हो जाता है और लोग यूट्यूबर की मदद करते हुए दिख रहे हैं और वह बहुत बुरी तरह से चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं अनुराग की पीठ पर, हाथ पर चोटों के निशान हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस काफी हैरान है और लगातार उनका हाल पूछ रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि क्या वह ठीक हैं या नहीं.

अनुराग डोभाल से जुड़ा क्या है पूरा मामला

बता दें कि अनुराग ने 4 मार्च को एक वीडियो शेयर किया था, जो कि 2 घंटे लंबा था. इसमें उन्होंने अपने साथ हो रही सभी चीजों के बारे में जिक्र किया. इस दौरान उन्होंने बताया कैसे उनकी मां-पापा और भाई उन्हें टॉर्चर कर रहे हैं. उनका कहना है कि उन्होंने इंटर-कास्ट मैरिज की जिसके कारण परिवार वाले टॉर्चर कर रहे हैं. इस पूरे विवाद के बाद अनुराग के भाई कलाम ने भी रिएक्ट किया था और उन्होंने दावा किया था कि अनुराग अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था.

यह भी पढ़ें- ‘औरत के बारे में ऐसी बेहूदा बात’,Tateeree गाने पर मचे बवाल पर आया बादशाह का रिएक्शन, माफी मांगते हुए शेयर किया वीडियो

First published on: Mar 07, 2026 11:23 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola