Anil Kapoor Birthday Special: बॉलीवुड में कईं ऐसे एक्टर्स हैं जिन्होंने स्टार बनने के लिए बेहद स्ट्रगल की है। आउटसाइडर होने के बाद भी कुछ एक्टर्स ने बॉलीवुड में अपनी पहचान अपने दम पर बनाई है। आज हम जिस एक्टर की बात करने जा रहे हैं उन्होंने स्पॉटबॉय बन फिल्मों के सेट पर काम किया है। ‘मिस्टर इंडिया’ बन वो लोगों के दिल पर छा गए। वहीं बिग बॉस ओटीटी 3 को भी होस्ट कर युवाओं का दिल जीत चुके हैं। जी हां हम अनिल कपूर की बात कर रहे हैं। एक्टर कल यानी 24 दिसंबर को 68वां बर्थडे मनाने जा रहे हैं। आइए आपको इस खास मौके पर उनके जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें शेयर करते हैं।
यह भी पढ़ें: Rajat Dalal ने एडिन-यामिनी के बेघर होते ही पलटा गेम, दुश्मन से बनाए समीकरण
‘मिस्टर’ इंडिया बन छाए
अनिल कपूर ने आज तक जितने भी किरदार निभाए हैं वो सभी दिल को छू गए हैं। हर किरदार में एक्टर जान फूंक देते हैं। पिछले साल ‘एनिमल’ मूवी में उनकी परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया था। वहीं 90 के दशक में एक्टर ने ‘मिस्टर इंडिया’ बन अपनी एक्टिंग का ऐसा जादू चलाया था कि बच्चे-बच्चे की जुबान पर उनका नाम था।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
स्टार किड होने के बाद भी स्ट्रगल
24 दिसंबर 1956 में एक्टर का जन्म मुंबई के चेंबूर में हुआ था। उनके पिता सुरिंदर कपूर सिनेमा के जाने-माने प्रोड्यूसर थे। फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखने के बाद भी एक्टर ने अपनी लाइफ में काफी स्ट्रगल की है। बॉलीवुड बबल के इंटरव्यू में एक्टर ने बताया था कि वो स्पॉटबॉय का काम कर गुजारा करते थे। इसके बाद उन्होंने अभिनय का पाठ पढ़ा।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
डेब्यू मूवी में मिला छोटा रोल
साल 1979 में एक्टर ने ‘हमारे तुम्हारे’ मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस मूवी में उन्होंने छोटा सा रोल निभाया था। इसके बाद ‘वो सात दिन’ में उन्होंने लीड रोल निभाया और यहां से उनके करियर को पंख मिले। ‘मिस्टर इंडिया’ मूवी आज भी लोगों के दिल पर छाई हुई है। इस मूवी ने एक्टर के स्टारडम में चार चांद लगा दिए थे।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
एक सीन में दिए 17 रिटेक?
वहीं जैकी श्रॉफ के साथ भी उनकी जोड़ी काफी हिट रह चुकी है। राम-लखन मूवी आज भी सबकी फेवरेट है। दोनों ने कई फिल्में साथ की है। दोनों की परिंदा मूवी काफी हिट हुई थी। इस मूवी को 2 नेशनल अवॉर्ड और 5 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मिले थे। इस मूवी में जैकी ने अनिल को थप्पड़ मारा था जो काफी चर्चा में रहा था। टीवी शो ‘यादों की बारात’ में जैकी श्रॉफ ने रिवील किया था कि एक सीन में मुझे अनिल को थप्पड़ मारना था। मैंने थप्पड़ मारा तो अनिल कपूर ने बोला कि इसे रिटेक करते हैं। इसके दूसरे टेक में मूवी के डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा ने रिटेक के लिए बोला। ऐसे करके सीन के 17 रिटेक हो गए और मुझे अनिल को 17 बार थप्पड़ मारने पड़े।
यह भी पढ़ें: बेघर होते ही Digvijay Rathi का बड़ा ऐलान, सोशल मीडिया से मिटाई बिग बॉस 18 की यादें