Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

पाकिस्तानी यूजर को समर्थन देना पड़ा भारी, अभिषेक उपमन्यु ने ट्विटर अकाउंट किया डिएक्टिवेट

पाकिस्तानी यूजर को समर्थन देना अभिषेक उपमन्यु को भारी पड़ गया है। इसके बाद उन्हें अपना एक्स अकाउंट डिएक्टिवेट करना पड़ गया है। आइए जानते हैं किया आखिर क्या है पूरा मामला।

---विज्ञापन---

कॉमेडियन अभिषेक उपमन्यु इन दिनों सोशल मीडिया पर विवादों में पड़ गए हैं। एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया यूजर की भारत-विरोधी टिप्पणी पर सहमति जताते हुए ‘हां’ लिखने के बाद उन्हें तीखी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। मामला इतना बढ़ गया कि उन्हें अपना एक्स अकाउंट तक डिएक्टिवेट करना पड़ा। यह पूरा विवाद ऐसे समय पर भड़का जब देश पहलगाम आतंकी हमले से लोगों में दहशत बनी हुई है।

क्यों मचा बवाल

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा था कि भारतीय जिस नस्लवाद का पश्चिम में सामना करते हैं, वे उसके लायक हैं। पाकिस्तानी यूजर की इस पोस्ट पर अभिषेक उपमन्यु ने ‘हां’ लिखकर कमेंट किया। इसके बाद मामला गर्म हो गया। एक शब्द लिखना उनके लिए भारी पड़ गया। उपमन्यु की सहमति के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

---विज्ञापन---

पहलवान हमले के बीच विवाद ने पकड़ा तूल

यह पूरा विवाद ऐसे समय पर सामने आया जब देश जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से आहत है, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी। ऐसे संवेदनशील समय में उपमन्यु की यह प्रतिक्रिया लोगों को नागवार गुजरी और उन्होंने तीखी आलोचना शुरू कर दी।

---विज्ञापन---

 

यूजर्स ने किया रिएक्ट

कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उपमन्यु के जवाब को ‘भारत विरोधी’ बताया है। लोगों ने उनपर जमकर निशाना साधा है। किसी ने उन्हें ‘घृणित व्यक्ति’ कहा तो किसी ने लिखा कि ‘अब उन्हें अच्छा कॉमेडियन कहना भी शर्मनाक है’। लोगों ने उनके पुराने ट्वीट्स और बयानों को भी निशाने पर लेना शुरू कर दिया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  मई के पहले वीकेंड पर ओटीटी पर रिलीज हो रही 8 फिल्में और सीरीज, जानिए कहां देखें

 

---विज्ञापन---

अकाउंट किया डिएक्टिवेट, अभी तक नहीं आया बयान

लगातार आलोचनाओं के बाद अभिषेक उपमन्यु ने अपना एक्स अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया है। हालांकि उन्होंने अब तक इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। दूसरी ओर, विवादित टिप्पणी करने वाला पाकिस्तानी यूजर का अकाउंट भी ‘कानूनी मांग’ के तहत बंद कर दिया गया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Raid 2 Advance Booking: ‘रेड 2’ के मेकर्स की हुई चांदी, रिलीज से पहले मूवी ने छापे करोड़ों

First published on: Apr 29, 2025 12:20 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola