---विज्ञापन---

64 साल के एक्टर का बड़ा फैसला, अब फिल्मों में नहीं देंगे किसिंग सीन; बीवी से सलाह के बाद बदल दिए अपने नियम

George Clooney: 64 साल के एक एक्टर ने ऐलान किया है कि वो अब फिल्मों में लड़कियों को किस नहीं करेंगे. एक्टर का कहना है कि ये फैसला उसने अपनी बीवी के साथ बातचीत करके लिया है. बता दें कि एक्टर की बीबी उनसे करीब 17 साल छोटी है.

George Clooney No Kissing Policy

George Clooney No Kissing Policy: बॉलीवुड हो या फिर हॉलीवुड, अब फिल्मों में किसिंग सीन काफी आम हो गए हैं. आज के दौर में जब रोमांटिक मूवीज बनती हैं तो फिल्म में आपको कई किसिंग सीन मिल जाएंगे. हालांकि इसको लेकर अब 64 साल के एक एक्टर ने बड़ा ऐलान किया है. दरअसल एक्टर ने फैसला लिया है कि वो अब किसी भी फिल्म में किसिंग सीन नहीं देंगे. वहीं एक्टर ने यह भी बताया है कि ये फैसला उसने अपनी बीवी से सलाह के बाद लिया है, जो कि उनसे 17 साल छोटी है. फिलहाल यह एक्टर काफी चर्चाओं में बना हुआ है. एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया है.

हॉलीवुड एक्टर का बड़ा ऐलान

फिल्मों में हीरोइन के साथ किसिंग सीन को लेकर हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जॉर्ज क्लूनी ने अपने नियम बदल दिए हैं. एक्टर का कहना है कि वो अब फिल्मों में रोमांटिक सीन, खासकर किसी लड़की को किस करने वाले सीन नहीं करेंगे. 64 साल के इस एक्टर ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी अमल क्लूनी के साथ उम्र को लेकर बातचीत की. जहां इसी बातचीत के बाद जॉर्ज क्लूनी ने फैसला लिया कि वो फिल्मों में हीरोइन के साथ किसिंग वाले सीन नहीं करेंगे. उन्होंने इंटरव्यू में कहा, “अब मैं किसी लड़की को किस नहीं करूंगा.”

---विज्ञापन---

रोमांटिक फिल्मों को लेकर किया था ऐलान

जॉर्ज क्लूनी को हॉलीवुड के सबसे पॉपुलर रोमांटिक लीड्स में से एक माना जाता है. उन्होंने कई फेमस रोमांटिक मूवीज की हैं, जिनमें ‘वन फाइन डे’, ‘आउट ऑफ साइट’ ‘टिकट टू पैराडाइज’, ‘अप इन द एयर’ भी शामिल हैं. इन फिल्मों में वो कई एक्ट्रेसेज के साथ रोमांटिक सीन कर चुके हैं. हालांकि एक्टर ने किसिंग सीन न करने के ऐलान से पहले भी एक इंटरव्यू में इसका संकेत दिया था. उन्होंने कहा था, “मैं 63 साल का हूं. ऐसे में मैं 25 साल के लीडिंग मैन से कंपटीशन नहीं करना चाहता. ये मेरा काम नहीं है. मैं अब रोमांटिक फिल्में नहीं कर रहा.”

2014 में हुई थी शादी

जॉर्ज क्लूनी की शादी 2014 में हुई थी. उन्होंने खुद से करीब 17 साल छोटी अमल क्लूनी के संग शादी की और आज उनके दो जुड़वां बच्चे हैं. बता दें कि जॉर्ज क्लूनी 64 साल के हैं और उनकी बीवी 47 साल की है.

First published on: Dec 15, 2025 12:10 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.