Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Box Office Report: Dhurandhar के आगे पानी मांग रही है The Raja Saab, जानें कहां तक पहुंचा कलेक्शन

The Raja Saab vs Dhurandhar Box Office Collection: प्रभास की फिल्म 'The Raja Saab' और रणवीर सिंह की फिल्म 'Dhurandhar' ने अब तक कुल कितनी कमाई की?

---विज्ञापन---

The Raja Saab vs Dhurandhar Box Office Collection
Box Office Collection

The Raja Saab vs Dhurandhar Box Office Collection: साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘The Raja Saab’ को रिलीज हुए आज पूरे 8 दिन हो गए हैं. इस दौरान फिल्म की कमाई का ग्राफ लगातार नीचे ही गिरते जा रहा है. 8 दिनों में फिल्म अपने बजट तक भी नहीं पहुंच पाई है. वहीं, रणवीर सिंह की फिल्म ‘Dhurandhar’ का जलवा 43वें दिन भी जारी रहा. फिल्म ने अपने 7वें हफ्ते की शुरुआत भी करोड़ों कलेक्शन के साथ की है. चलिए आपको फिल्म ‘The Raja Saab’ और ‘Dhurandhar’ की अब तक की कमाई के बारे में बताते हैं.

‘The Raja Saab’ की कमाई गिरी

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, प्रभास और संजय दत्त की फिल्म ‘The Raja Saab’ ने 8वें दिन 3.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. 8वें दिन ही मूवी बॉक्स ऑफिस से गायब होती दिखाई दे रही है. वैसे फिल्म ने भारत में अब तक कुल 133.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. 8वें दिन इसकी तेलुगु ऑक्यूपेंसी कुल 34.88% रही है, जिसमें सुबह के शो में 21.57%, दोपहर के शो में 37.57%, शाम के शो में 43.54% और रात के शो में 36.85% रही.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Box Office Report: Happy Patel या Rahu Ketu किसने जमाई धाक? जानें दोनों फिल्मों का Day 1 कलेक्शन

‘Dhurandhar’ का जलवा जारी

वहीं, दूसरी तरफ रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘Dhurandhar’ का अपना जलवा अपने हफ्ते में भी जारी है. फिल्म ने 43वें दिन 1.65 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है. इसी के साथ रणवीर सिंह की फिल्म ने भारत में अब तक कुल 818.25 करोड़ का व्यापार कर लिया है. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 12.40% रही, जिसमें सुबह के शो में 6.39%, दोपहर के शो में 13.64%, शाम के शो में 14.20% और रात के शो में 15.35% रही.

---विज्ञापन---

दोनों फिल्मों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

रणवीर सिंह की फिल्म ‘Dhurandhar’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस के साथ वर्ल्डवाइड भी शानदार कमाई की है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, ‘Dhurandhar’ ने दुनियाभर में अब तक 1275.25 करोड़ का कारोबार कर लिया है. वहीं, दूसरी तरफ फिल्म ‘The Raja Saab’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 188.75 करोड़ तक पहुंच गया है.

First published on: Jan 17, 2026 12:07 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola