Monday, 9 February, 2026

---विज्ञापन---

Border 2 Collection Day 17: 500 करोड़ के करीब बढ़ी सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’, 17वें दिन कमाए इतने करोड़

Border 2 Box Office Collection Day 17: सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. फिल्म की कमाई लगातार जारी है. अपने रिलीज के 17वें दिन फिल्म ने इतने करोड़ कमाए.

Border 2 Box Office Collection Day 17: सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की कहानी दर्शकों को खूब आकर्षित कर रही है. बॉक्स ऑफिस पर इसकी ताबड़तोड़ कमाई जारी है. अबतक ये फिल्म साल 2026 की सबसे कमाऊ मूवी बनी हुई है. sacnilk.com की शुरुआती आंकड़ों मुताबिक अपने रिलीज के तीसरे संडे यानी 17वें दिन रात 10 बजे तक फिल्म ने 6.90 करोड़ का कलेक्शन किया. ये शनिवार की कमाई की तुलना में ज्यादा है.

23 जनवरी को रिलीज हुई बॉर्डर 2 ने 30 करोड़ के साथ अपनी ओपनिंग की थी. दूसरे दिन फिल्म ने 36.5 करोड़ कमाए और तीसरे दिन इसका कलेक्शन 54.5 करोड़ रहा. चौथे दिन इसने 59 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया था. इस तरह फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 224.25 करोड़ का कलेक्शन किया था. हालांकि दूसरे हफ्ते इसकी कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई और इसने 70.15 करोड़ कमाए.

बॉर्डर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नेट 309.4 करोड़ कमाए लिए है. इसके साथ ही ‘बॉर्डर 2’ ने कई बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़े हैं. जैसे धूम (290 करोड़) और सुल्तान (300 करोड़). वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में फिल्म ने 440 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है.

इस फिल्म को डायरेक्टर अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है. बॉर्डर 2 में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी लीड रोल में हैं. इनके साथ मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा भी लीड रोल में हैं. 275 करोड़ के बजट वाली इस मूवी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. फिल्म साल 1997 की ब्लॉकबस्टर बॉर्डर की रीमेक हैं, जो भारत-पाकिस्तान युद्ध की कहानी को दिखाती है.

First published on: Feb 08, 2026 10:34 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.