Sunday, 5 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘सिकंदर’ रिकॉर्ड बनाने में चूकी! आगे निकली ये 7 फिल्में; जानें सलमान की मूवी ने कितनी की कमाई?

सलमान खान की 'सिकंदर' 10 दिनों में भी अपना बजट भी पार नहीं कर पाई है। इस मूवी से अभी भी 7 फिल्में आगे हैं। आइए आपको बताते हैं मूवी ने अब तक कितनी कमाई की है?

---विज्ञापन---

सलमान खान ‘सिकंदर’ ईद के मौके पर रिलीज होने के बाद भी खास कमाल नहीं दिखा पाई है। ओपनिंग डे पर धमाकेदार कमाई करने वाली सलमान की ये मूवी अब बॉक्स ऑफिस पर रेंगते हुए दिखाई दे रही है। खिसक-खिसक कर मूवी ने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है। मूवी 10 दिनों में अपना बजट भी क्रॉस नहीं कर पाई है। वहीं अभी तक इस मूवी से कमाई के मामले में 7 फिल्में आगे हैं। आइए आपको भी बताते हैं मूवी ने अभी तक कितनी कमाई की है?

यह भी पढ़ें: रानी मुखर्जी को फिल्मों में लाने वाले मशहूर फिल्ममेकर का निधन, जानें कब होगा सलीम अख्तर का अंतिम संस्कार?

---विज्ञापन---

सलमान खान की मूवी की कमाई कितनी?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार 10वें दिन मूवी ने 1.35 करोड़ की कमाई की। इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 8.36% रही। वहीं शोज की बात करें तो सुबह के शो 5.59%, दोपहर के शो 8.91%, शाम के शो 8.16% और रात के शो 10.78% रहे। 200 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने अभी तक 105.60 करोड़ की कमाई की है। वहीं पहले दिन मूवी ने 26 करोड़ की कमाई की थी और दूसरे दिन आंकड़ा बढ़कर 29 करोड़ हो गया था। इसके बाद से मूवी की कमाई में गिरावट ही देखने को मिल रही है।

---विज्ञापन---

इन मूवीज से अभी भी पीछे

रिकॉर्ड की बात करें तो सलमान खान की मूवी अभी तक पिछली बड़ी मूवीज का कोई रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है। वो 7 फिल्मों से अभी तक भी पीछे है। ‘छावा’ ने 10 दिनों में 326.75 करोड़, ‘एनिमल’ ने 431.27 करोड़, ‘कल्कि 2898 AD’ ने 465 करोड़, ‘गदर 2’ ने 376 करोड़, ‘फाइटर’ ने 162.75 करोड़, ‘पठान’ ने 364.15 करोड़ और ‘जवान’ ने 440.78 करोड़ की धमाकेदार कमाई की थी।

रश्मिका के रोल से निराश हुए फैंस

वहीं सलमान खान और रश्मिका मंदाना पहली बार स्क्रीन पर नजर आए हैं। फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार था। मूवी की रिलीज से पहले इस जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा था। वहीं मूवी में रश्मिका का कम रोल देखकर फैंस भी निराश होते नजर आए। सलमान और रश्मिका के साथ-साथ मूवी में शरमन जोशी, सत्यराज, प्रतीक बब्बर, काजल अग्रवाल और अंजिनी धवन मुख्य भूमिका में नजर आए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: सुहाना से ज्यादा खूबसूरत है शाहरुख खान की भतीजी, एक्टिंग नहीं इस फील्ड में हैं एक्टिव

First published on: Apr 09, 2025 07:08 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola