---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 Box Office Report: ‘धुरंधर 2’ ने 18 दिनों में तोड़े इन 9 ब्लॉकस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड, जानें कहां तक पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 18: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी है. इसके साथ फिल्म ने कई ब्लॉकबस्टर मूवीज के रिकॉर्ड तोड़ दिए.

Dhurandhar 2

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 18: बॉलीवुड रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ पिछले 18 दिनों से सिनेमाघरों की टिकट खिड़की पर पूरी तरह कब्जा किए हुए हैं. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई लगातार जारी है. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की कमाई का ग्राफ समय के साथ बढ़ते ही जा रहा है. फिल्म ने अकेले भारत में भी 1000 करोड़ के पार का कलेक्शन कर लिया है, वहीं, वर्ल्डवाइड इसकी कमाई 1600 करोड़ के पार चल गई है. इसी के साथ फिल्म ने कई ब्लॉकबस्टर मूवीज के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. चलिए आपको बताते हैं कि ‘धुरंधर 2’ ने आखिरकार अब तक कुल कितनी कमाई की है.

‘धुरंधर: द रिवेंज’ की टोटल कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 18वें दिन 28.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 1013.77 करोड़ रुपये का व्यापार कर लिया है. 18वें दिन भी फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई हिंदी भाषा में की, जो 27.25 करोड़ थी. वहीं, फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 28.9% रही.

---विज्ञापन---

‘धुरंधर 2’ की वर्ल्डवाइड कमाई

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का क्रेज सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है. वर्ल्डवाइड भी फिल्म धुआंधार कमाई कर रही है. Sacnilk.com के मुताबिक, आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने इन 18 दिनों के अंदर वर्ल्डवाइड लेवल पर 1605.74 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. इस कमाई के साथ ‘धुरंधर 2’ ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.

‘धुरंधर 2’ ने तोड़ा 9 ब्लॉकबस्टर मूवीज का रिकॉर्ड

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने कमाई के मामले में 9 ब्लॉकबस्टर मूवीज का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. जिसमें, फिल्म ‘धुरंधर’ (1307.35 करोड़ रुपये), ‘कंतारा: ए लेजेंड चैप्टर-1’ (852.36 करोड़ रुपये), ‘छावा’ (807.91करोड़ रुपये), ‘सैयारा’ (570.33 करोड़ रुपये), ‘महावतार नरसिम्हा’ (326.82 करोड़ रुपये), ‘केजीएफ 2’ (1215 करोड़ रुपये), ‘आरआरआर’ (1230 करोड़ रुपये), ‘कल्की 2898 AD’ (1042.25 करोड़ रुपये) और ‘जवान'(1160 करोड़ रुपये) शामिल हैं.

First published on: Apr 06, 2026 07:24 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.