Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 20: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म को सिनेमाघरों में आज 20 दिन पूरे हो गए हैं, लेकिन इसका क्रेज ऐसा है जैसे यह कल ही रिलीज हुई हो. ‘सैकनिल्क’ की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने मंगलवार शाम तक जबरदस्त आंकड़े छुए हैं. 1000 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार करने के बाद अब यह फिल्म 1100 करोड़ की तरफ तेजी से बढ़ रही है. फैंस के बीच रणवीर का ‘धुरंधर’ अवतार ऐसा छाया है कि हर शो हाउसफुल जा रहा है.
20वें दिन भी जारी है करोड़ों की बारिश
फिल्म ने अपने तीसरे हफ्ते के मंगलवार को भी शानदार पकड़ बनाए रखी. शाम 7 बजे तक के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने लगभग 7.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था. वर्किंग डे होने के बावजूद इस तरह की कमाई साबित करती है कि फिल्म की कहानी दर्शकों के दिमाग पर चढ़कर बोल रही है.
1000 करोड़ पार, अब 1100 करोड़ का लक्ष्य
भारत में ‘धुरंधर 2’ का कुल नेट कलेक्शन अब 1030.92 करोड़ रुपये हो गया है. यह बॉलीवुड की उन चुनिंदा फिल्मों में शामिल हो गई है जिन्होंने घरेलू बाजार में हजार करोड़ का आंकड़ा पार किया है. फिल्म जिस रफ्तार से भाग रही है, उम्मीद है कि अगले कुछ ही दिनों में यह 1100 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो जाएगी.
रणवीर सिंह का धमाकेदार कमबैक
इस फिल्म की सफलता ने रणवीर सिंह को बॉक्स ऑफिस का ‘सुल्तान’ बना दिया है. उनकी एक्टिंग और फिल्म के पावरफुल मुद्दे ने ऑडियंस को सिनेमाघरों तक खींचने में बड़ी भूमिका निभाई है. फिल्म का मुद्दा लोगों की भावनाओं से सीधा जुड़ा है, यही वजह है कि इसे ‘एकछत्र राज’ करने का मौका मिल रहा है.
अगले 10 दिन का ‘खुला मैदान’
‘धुरंधर 2’ के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि अगले 10 दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर कोई दूसरी बड़ी फिल्म नहीं है. अक्षय कुमार की मच-अवेटेड फिल्म ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है. तब तक रणवीर सिंह के पास अपनी कमाई को एक नए शिखर पर ले जाने का शानदार मौका है.
छप्परफाड़ कमाई की असली वजह
फिल्म की सफलता का सबसे बड़ा कारण इसकी ‘मास अपील’ और संजीदा एक्टिंग है. ‘सैकनिल्क’ की रिपोर्ट बताती है कि फिल्म को छोटे शहरों से लेकर मेट्रो शहरों तक, हर जगह बराबर का प्यार मिल रहा है. ‘धुरंधर 2’ ने साबित कर दिया कि अगर कंटेंट में दम हो, तो फिल्म हफ्तों तक तबाही मचा सकती है.