---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 15: ‘धुरंधर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी रफ्तार, जानें 15वें दिन कितनी हुई कमाई

Dhurandhar 2 Box Office Report Day 15: 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर वो मुकाम हासिल कर लिया है, जहां पहुंचना किसी भी फिल्म के लिए सपना होता है. अब असली चुनौती यह देखना है कि क्या यह फिल्म आने वाले हफ्तों में अपनी रफ्तार दोबारा हासिल कर 1000 करोड़ का शिखर छू पाती है या नहीं. फिलहाल आइए जानते हैं कि फिल्म ने 15वें दिन कितनी कमाई की....

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 15: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने के बाद अब अपने दूसरे हफ्ते के आखिरी दिनों में थोड़ी सुस्त पड़ती नजर आ रही है. हालांकि फिल्म ने 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म होने का गौरव हासिल कर लिया है, लेकिन 15वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़ों ने ट्रेड एनालिस्ट्स को थोड़ा चौंका दिया है. आइए जानते हैं कि फिल्म का कलेक्शन 15वें दिन कहां तक पहुंचा…

15वें दिन की धीमी शुरुआत

रिलीज के 15वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को फिल्म की कमाई में बड़ा ड्रॉप देखा गया है. ‘सैकनिल्क’ के डेटा के अनुसार, गुरुवार शाम 6 बजे तक फिल्म ने महज 9.53 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. हालांकि, रात के शोज में भीड़ बढ़ने की उम्मीद है, लेकिन वर्किंग डे होने के कारण आंकड़े 15-18 करोड़ के आसपास ही सिमट सकते हैं.

---विज्ञापन---

टोटल कलेक्शन 929 करोड़ के पार

भले ही डेली कलेक्शन में गिरावट आई हो, लेकिन फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन अब 929.55 करोड़ रुपये हो गया है. ‘धुरंधर 2’ अभी भी भारतीय सिनेमा के इतिहास में 1000 करोड़ (Net) क्लब में शामिल होने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बनने की प्रबल दावेदार बनी हुई है.

अपने ही पहले पार्ट के रिकॉर्ड से चूक रही ‘धुरंधर 2’

फिल्म के पहले पार्ट (‘धुरंधर’) ने रिलीज के लगातार 17 दिनों तक 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का डेली कलेक्शन कर एक ‘ऑल टाइम रिकॉर्ड’ बनाया था. लेकिन ‘धुरंधर 2’ 15वें दिन ही 20 करोड़ के आंकड़े से नीचे आती दिख रही है. इससे साफ है कि दूसरे हफ्ते में फिल्म की पकड़ अपने प्रीक्वल के मुकाबले थोड़ी कमजोर पड़ी है.

14वें दिन का कलेक्शन और गिरता ग्राफ

फिल्म ने सोमवार को अच्छी पकड़ दिखाई थी, लेकिन बुधवार (14वें दिन) को कलेक्शन गिरकर 20 करोड़ (नेट) पर आ गया. पिछले हफ्ते तक जहां फिल्म हर दिन 30 करोड़ के आसपास कमा रही थी, वहीं अब सिंगल डिजिट या लो-डबल डिजिट में आना इसके लाइफटाइम कलेक्शन के अनुमानों को थोड़ा कम कर सकता है.

तीसरे वीकेंड से हैं बड़ी उम्मीदें

भले ही वर्किंग डेज में फिल्म सुस्त हो गई है, लेकिन ट्रेड पंडितों का मानना है कि तीसरे वीकेंड (शुक्रवार-रविवार) पर ‘धुरंधर 2’ एक बार फिर लंबी छलांग लगाएगी. क्योंकि अभी कोई बड़ी फिल्म मुकाबले में नहीं है, इसलिए शनिवार और रविवार को कलेक्शन में फिर से भारी उछाल देखने को मिल सकता है.

First published on: Apr 02, 2026 07:26 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.