Bhool Bhulaiya 2 Box Office: बॉलीवुड इंडस्ट्री के चॉकलेट बॉय कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ (Bhool Bhulaiya 2) ने बीते दिनों बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई की। लेकिन दो हफ्तों के बाद 15वें दिन इसके आंकड़ों में भारी गिरावट देखने को मिली है। अब तक इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद धमाकेदार प्रदर्शन किया था। देशभर में तकरीबन 3200 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होने की वजह से इस फिल्म के कलेक्शन में काफी ग्रोथ भी देखने को मिला। लेकिन 15वां दिन आते-आते फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार थम सी गई है।
हालांकि ऐसा माना जा रहा था कि दो हफ्ते बीत जानें के बाद भी इस फिल्म की कमाई में इजाफा देखने को मिलेगा। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि मेकर्स की उम्मीदों पर पानी फिरने वाला है। दूसरे हफ्ते के बाद की बात करें तो फिल्म के ज्यादातर शोज हाउसफुल नही हो पाए। फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा तो पहले ही पार कर लिया था। लेकिन अब इस फिल्म को 150 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
यहाँ पढ़िए – Vikram B.O. Collection Day-1: कमल हासन की ‘विक्रम’ का ओपनिंग डे पर बजा डंका, कमाए इतने करोड़
View this post on Instagram---विज्ञापन---
जानकारी के लिए बता दें कि पहले हफ्ते जहां फिल्म ने 92.05 करोड़ की कमाई की। तो वहीं 8वें दिन 6.52, 9वें दिन 11.35, 10वें दिन 12.77, 11वें दिन 5.55, 12वें दिन 4.85, 13वें दिन 4.45, 14वें दिन 4.21 और 15वें दिन 2.81 करोड़ का कलेक्शन ही फिल्म कर पाई। अब तक कुल मिलाकर ‘भूल भुलैया 2’ ने 144.56 करोड़ का कारोबार कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो ‘भूल भुलैया 2’ ने दुनिया भर में 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
आपको बता दें कि ‘भूल भुलैया 2’ में कियारा आडवाणी, तब्बू, राजपाल यादव और संजय मिश्रा भी लीड रोल में हैं। ये फिल्म 2007 की लोकप्रिय फिल्म ‘भूल भुलैया’ का सीक्वल है। फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ अब कार्तिक आर्यन के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है। लेकिन अब इस फिल्म के लिए थोड़ी मुश्किलें आ सकती हैं, क्योंकि अनीस बज्मी की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ को बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की ‘सम्राट पृथ्वीराज’, कमल हासन की ‘विक्रम’ और आदि वीशेष की ‘मेजर’ से कड़ी टक्कर मिलती दिखाई दे रही है। ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि इन फिल्मों के आगे भी ‘भूल भुलैया 2’ का क्रेज कुछ इसी तरह बना रहेगा या फिर इन नई मूवीज के आगे कार्तिक की फिल्म अपने घुटने टेक देगी।
यहाँ पढ़िए – बॉक्स ऑफिस से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें