Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

War 2: जूनियर एनटीआर और कियारा के New Posters ने मचाया धमाल, फैंस ने ऐसे दिए रिएक्शन

फिल्म वॉर 2 के नए पोस्टर्स रिलीज कर दिए गए हैं। इस बार जूनियर एनटीआर और कियारा के साथ बाकी के स्टार्स जबरदस्त अंदाज में नजर आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

War 2 New Posters
War 2 New Posters

मोस्टअवेटेड एक्शन थ्रिलर ‘वॉर 2’ को लेकर फैंस की धड़कनें तेज हो गई हैं। फिल्म रिलीज से ठीक 50 दिन पहले मेकर्स ने जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी के जबरदस्त पोस्टर्स रिलीज कर दिए हैं। इन पोस्ट्स ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। फैंस इन नए लुक्स को देखकर फिल्म को लेकर और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। वह सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

फिल्म के नए पोस्टर्स ने बनाय बज

जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी के नए कैरेक्टर पोस्टर्स रिलीज किए गए हैं। इन पोस्टर्स में जूनियर एनटीआर पूरी तरह से गुस्से और जुनून से भरे एक मिशन पर दिख रहे हैं, जबकि कियारा का शार्प और स्ट्रॉन्ग लुक भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। ऋतिक रोशन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दोनों पोस्टर्स शेयर करते हुए लिखा, “वह दृढ़ निश्चयी और निडर हैं। और वह कभी भी शिकार करना बंद नहीं करेंगे। युद्ध आ रहा है! #50DaystoWar2” ऋतिक खुद इस फिल्म में मेजर कबीर के किरदार में लौट रहे हैं और उन्होंने अपने किरदार को “निर्दयी, अथक और पूरी तरह युद्ध के लिए तैयार” बताया है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

कियारा अणवानी का दिखा अलग अंदाज

कियारा आडवाणी का लुक इस बार पहले से काफी अलग और दमदार नजर आ रहा है। उन्होंने पोस्टर के साथ कैप्शन दिया, “वह चुस्त, घातक और अपने गोल पर अडिग है। यह युद्ध है!” फैंस को उनका यह एक्शन अवतार बेहद पसंद कर रहा है, और सोशल मीडिया पर उनके लुक को लेकर तारीफों की बौछार हो रही है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

कब रिलीज होगी फिल्म?

‘वॉर 2’ के रिलीज की बात करें तो यह फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में, 14 अगस्त 2025 को रिलीज हो रही है। यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ तेलुगु और तमिल भाषाओं में भी रिलीज होगी। IMAX फॉर्मेट में रिलीज की जा रही यह फिल्म YRF स्पाई यूनिवर्स की अगली बड़ी पेशकश है, जिसमें ‘वॉर’, ‘पठान’ और ‘टाइगर 3’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की सफलता को आगे बढ़ाया जा रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  क्या सच में प्रेग्नेंट हैं Ankita Lokhande? ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ के प्रोमो में हुआ खुलासा

फैंस ने किया रिएक्ट

जैसे ही नए पोस्टर्स सोशल मीडिया पर आए, फैंस का रिएक्शन जबरदस्त रहा। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर #War2 ट्रेंड करने लगा। किसी ने लिखा, “बॉलीवुड और साउथ का ये सबसे बड़ा क्लैश होगा”, तो किसी ने कहा, “जूनियर एनटीआर का लुक देखकर रोंगटे खड़े हो गए।”

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Kuberaa की सक्सेस के बाद रश्मिका की अगली फिल्म का पोस्टर रिलीज, पहली बार एक्शन अवतार में दिखेंगी एक्ट्रेस

First published on: Jun 26, 2025 01:04 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola