Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Kuberaa की सक्सेस के बाद रश्मिका की अगली फिल्म का पोस्टर रिलीज, पहली बार एक्शन अवतार में दिखेंगी एक्ट्रेस

फिल्म 'कुबेर' की सक्सेस के बाद रश्मिका मंदाना की अगली फिल्म का पोस्टर शेयर कर दिया गया है। शेयर किए गए पोस्ट में वह पहली बार एक्शन अवतार में नजर आएंगी।

---विज्ञापन---

Rashmika Mandanna
Rashmika Mandanna

रश्मिका मंदाना इन दिनों फिल्म कुबेर की जबरदस्त सफलता का लुत्फ उठा रही है। इसकी सक्सेस के बाद रश्मिका मंदाना ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है। इस बार वह एक नए धांसू एक्शन सीन करती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी अपकमिंग फिल्म का फोकस पोस्टर शेयर किया है। एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए पोस्टर में उनका ‘अनब्रोकन’ लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है। फिल्म का टाइटल और फर्स्ट लुक जल्द ही जारी किया जाएगा।

रश्मिका मंदाना ने अपनी नई फिल्म का किया ऐलान

अपनी फिल्म कुबेर के सक्सेस के बीच रश्मिका मंदाना ने अपनी अगली फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है। यह एक महिला-केंद्रित एक्शन फिल्म होगी, जिसमें रश्मिका पहली बार एक एक्शन एक्ट्रेस के अवतार में नजर आने वाली हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस फिल्म का टीजर पोस्टर शेयर किया, जो उनके फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनकी आने वाली फिल्म में उनका अलग अंदाज देखने के लिए भी काफी एक्साइटेड हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

रश्मिका का ‘अनब्रोकन’ लुक हो रहा वायरल

रश्मिका मंदाना द्वारा शेयर किए गए पोस्टर में एक्ट्रेस एक सोचते हुए और एग्रेसिव मूड में दिखाई दे रही हैं। वह हाथ में हथियार पकड़े हुए हैं, उनके आसपास जमीन पर एक शव और कुछ आदमी भी नजर आ रहे हैं, जो किसी स्ट्रगल का संकेत देते हैं। पोस्टर पर लिखा है: “Hunted. Wounded. Unbroken.” यह लाइन उनके किरदार की मजबूती, जुझारूपन और फिल्म के गंभीर टोन की ओर इशारा करती है।

सोशल मीडिया पर दिया यह चैलेंज

रश्मिका ने पोस्टर के साथ एक मजेदार कैप्शन भी लिखा, “क्या आप अनुमान लगा सकते हैं कि मेरी अगली फिल्म का टाइटल क्या हो सकता है? अगर सही जवाब दिया तो मैं आपसे मिलने का वादा करती हूं!” फैंस इस पोस्ट पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और फिल्म के नाम को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  क्या सच में प्रेग्नेंट हैं Ankita Lokhande? ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ के प्रोमो में हुआ खुलासा

First published on: Jun 26, 2025 11:26 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola