---विज्ञापन---

‘रामायण’ में रणबीर कपूर का डबल रोल, राम के अलावा कौनसा है दूसरा किरदार? खुद एक्टर ने किया खुलासा

Ramayana Ranbir Kapoor Double Role: नितेश तिवारी की 'रामायण' (Ramayana) में रणबीर कपूर 'राम' अवतार में नजर आएंगे. हालांकि इस फिल्म में वो डबल रोल करेंगे. आइए जानते हैं राम के अलावा और कौनसा किरदार निभाएंगे रणबीर कपूर...

Ramayana Ranbir Kapoor Double Role: नितेश तिवारी की रामायण’ (Ramayana) को लेकर एक ऐसा खुलासा हुआ है जिसने फिल्म जगत और दर्शकों के बीच खलबली मचा दी है. अब तक हर कोई रणबीर कपूर को केवल ‘प्रभु श्रीराम’ के रूप में देखने के लिए उत्साहित था, लेकिन अब खुद रणबीर ने पुष्टि कर दी है कि वे इस मेगा बजट फिल्म में डबल रोल निभाते नजर आएंगे.

एक नहीं, दो पौराणिक भूमिकाएं

एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने साफ कर दिया है कि वे फिल्म में भगवान विष्णु के दो अलग-अलग अवतारों को जीवंत करेंगे. रणबीर न केवल मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की मुख्य भूमिका निभाएंगे, बल्कि वे भगवान परशुराम के शक्तिशाली अवतार में भी पर्दे पर नजर आएंगे. भारतीय सिनेमा के इतिहास में यह पहली बार होगा जब कोई बड़ा सुपरस्टार एक ही फिल्म में विष्णु के इन दो महान अवतारों को निभाएगा.

---विज्ञापन---

टीजर में छिपा था ‘परशुराम’ का रहस्य

फिल्म के हालिया रिलीज हुए टीजर को गौर से देखने पर इस डबल रोल का संकेत पहले ही मिल गया था, लेकिन आधिकारिक पुष्टि न होने के कारण इसे केवल एक कयास माना जा रहा था. रणबीर ने कहा, “मुझे भगवान राम और उनसे ठीक पहले के अवतार भगवान परशुराम, दोनों की भूमिका निभाने का अवसर मिला, जो मेरे लिए एक अद्भुत अनुभव था.”

‘रामायण’ की ग्रैंड स्टारकास्ट

फिल्म में केवल रणबीर ही नहीं, बल्कि हर किरदार के लिए दिग्गज कलाकारों को चुना गया है. जहां रणबीर कपूर (भगवान राम), साई पल्लवी (माता सीता), केजीएफ स्टार यश (रावण), सनी देओल (हनुमान), रवि दुबे (लक्ष्मण), काजल अग्रवाल (मंदोदरी), रकुल प्रीत सिंह (शूर्पणखा) और अरुण गोविल (राजा दशरथ) का किरदार निभाते दिखेंगे.

दिवाली पर होगा महा-संग्राम

नितेश तिवारी ने इस महागाथा को दो हिस्सों में बांटने का फैसला किया है. फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 (इसी साल) को रिलीज होने जा रहा है. वहीं, कहानी का समापन और युद्ध का असली रोमांच दिवाली 2027 में दूसरे भाग के साथ सिनेमाघरों में आएगा.

बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स की सुनामी

4000 करोड़ के भारी-भरकम बजट और रणबीर कपूर के डबल रोल की खबर ने फिल्म की ‘हाइप’ को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है. ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि ‘रामायण’ न केवल भारतीय बॉक्स ऑफिस के पुराने रिकॉर्ड तोड़ेगी, बल्कि ग्लोबल स्तर पर भी अपनी धाक जमाएगी.

First published on: Apr 04, 2026 09:39 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.