Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

Ramayana First Review: लॉस एंजिल्स में रखी गई रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की स्क्रीनिंग, जानें लोगों को कैसी लगी फिल्म?

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण की लॉस एंजिल्स में स्क्रीनिंग रखी गई थी. इस फिल्म को देखने के लिए चुनिंदा लोग पहुंचे थे. फिल्म को लेकर लोगों ने अपना रिएक्शन शेयर किया है. तो चलिए जानते हैं लोगों को फिल्म कैसी लगी.

Ramayana
Ramayana

Ramayana First Review: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रामायण में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम का रोल करते हुए नजर आएंगे. वह 2023 में रिलीज हुई अपनी फिल्म एनिमल के बाद स्क्रीन पर वापसी करेंगे. रामायण में रणबीर कपूर के साथ साईं पल्लवी नजर आएंगी, जो कि माता सीता के रोल में दिखेंगी. वहीं, रामायण फिल्म का शूट पूरा हो चुका है और यह मूवी दीवाली पर रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म का बजट 4000 करोड़ बताया जा रहा है. वहीं, हाल ही में रामायण की लॉस एंजिल्स में स्क्रीनिंग रखी गई थी और वहां पर इसको कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है. तो चलिए जानते हैं.

लॉस एंजिल्स में रामायण को मिला जबरदस्त रिएक्शन

द वीक पर छपी एक रिपोर्ट में फिल्म रामायण की स्क्रीनिंग पर मिलने वाले लोगों के रिएक्शन का जिक्र किया गया है, जो कि हाल ही में लॉस एंजिल्स में हुई है. फिल्म की स्क्रीनिंग कुछ ही लोगों के रखी गई थी और जानकारी के मुताबिक इसमें 18 से 60 साल के लोग शो में पहुंचे थे. फिल्म देखने वाले लोगों ने रामायण की जमकर तारीफ की है. इसे लोगों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. साथ ही लोग नितेश तिवारी के डायरेक्शन की भी खूब तारीफ कर रहे हैं और लोगों को इसके विजुअल्स भी काफी शानदार लगे हैं. फिल्म का फिलहाल फर्स्ट कट ही दर्शकों को दिखाया गया है.

---विज्ञापन---

फिल्म के वीएफएक्स पर चल रहा है काम

वहीं, मेकर्स के इस एक्सपेरिमेंट से काफी फायदा हुआ है, क्योंकि इससे उन्हें लोगों का फीडबैक मिला है, जिससे वह अंदाजा लगा सकते हैं कि भारतीय सिनेमा में यह मूवी धमाल करेगी. वहीं रामायण के वीएफएक्स पर अभी काम कर चल रहा है, जिसमें काफी वक्त लगने वाला है. बता दें कि फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी, जिसमें से पहला पार्ट 2026 की दीवाली और दूसरा पार्ट 2027 की दीवाली को दस्तक देगा.

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार

रामायण के डायरेक्टर नितेश तिवारी हैं और इसके प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा हैं. फिल्म में यश बतौर को-प्रोड्यूसर काम करेंगे और फिल्म में वह रावण के रोल में दिखाई देंगे. इसके अलावा सनी देओल भगवान हनुमान का किरदार करते हुए दिखाई देंगे.

इस फिल्म में नजर आएंगे रणबीर

रणबीर कपूर के काम को लेकर बात करें तो वह रामायण के बाद संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में दिखाई देंगे. इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें- दीपिका कक्कड़ की दूसरी सर्जरी पर भावुक हुए शोएब इब्राहिम, पत्नी के लिए कही ये बात

First published on: Feb 25, 2026 03:28 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.