Wednesday, 2 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Raid 2 के लिए अजय देवगन ने ली मोटी रकम, वाणी कपूर को मिले बस इतने

अजय देवगन की फिल्म रेड 2 रिलीज हो गई है। इस फिल्म को शानदार रीव्यू मिल रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि फिल्म की स्टारकास्ट को कितनी फीस मिली है।

Raid 2
रेड 2 (Image Credit: Instagram)

बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन एक बार फिर IRS ऑफिसर अमय पटनायक के किरदार में पर्दे पर धमाकेदार वापसी कर ली है। फिल्म ‘रेड 2’ सिनेमाघरों में रिलीज होते ही दर्शकों के दिल में छा गई है। इस बार फिल्म की कहानी और किरदार दोनों चर्चा में हैं। लेकिन इन सबके बीच सबसे ज्यादा सुर्खियों में है स्टार्स की फीस। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन को इस फिल्म के लिए मोटी रकम दी गई है। आइए जानते हैं कि बाकी स्टारकस्ट ने कितनी फीस ली है।

अजय देवगन ने ली कितनी फीस

फिल्म के लीड एक्टर अजय देवगन को ‘रेड 2’ में काम करने के लिए 20 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस दी गई है। यह फीस उनके स्टारडम और फिल्म में उनके लीड रोल को देखते हुए बिल्कुल जायज मानी जा रही है।

---विज्ञापन---

रितेश देशमुख का निगेटिव अवतार

इस फिल्म में रितेश देशमुख विलेन के रोल में नजर आ रहे हैं। दादा मनोहर भाई का खतरनाक रोल निभाने के लिए रितेश ने 4 करोड़ रुपये फीस ली है। उनका यह निगेटिव किरदार फिल्म की यूएसपी माना जा रहा है।

---विज्ञापन---

 

वाणी कपूर को मिली कितनी फीस

फिल्म में वाणी कपूर अजय देवगन की पत्नी की भूमिका निभाई है। हालांकि उनके रोल को कुछ खास पसंद नहीं आया है। लेकिन इसके बावजूद उन्हें 1 करोड़ रुपये फीस दी गई है।

---विज्ञापन---

सौरभ शुक्ला की फीस

पहली ‘रेड’ फिल्म में भी सशक्त निगेटिव किरदार निभा चुके सौरभ शुक्ला इस बार भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस फिल्म के लिए 50 लाख रुपये लिए हैं।

यह भी पढे़ं:  इंस्टाग्राम बैन होने पर पाकिस्तानी एक्टर ने कसा तंज, PM मोदी से पूछा ये सवाल?

---विज्ञापन---

रजत कपूर और सुप्रिया पाठक की फीस

फिल्म में अधिकारी की भूमिका निभा रहे रजत कपूर को 40 लाख रुपये फीस दी गई है। वहीं रितेश देशमुख की मां की भूमिका निभा रहीं एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक को 30 लाख रुपये दिए गए हैं।

फिल्म में हैं कई स्पेशल अपीयरेंस

राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तमन्ना भाटिया, जैकलीन फर्नांडिस और यो यो हनी सिंह की स्पेशल अपीयरेंस भी देखने को मिल रही है।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं: पहलगाम हमले ने फिर जिंदा कीं ‘कश्मीर फाइल्स’ की यादें, एक्टर दर्शन कुमार का छलका दर्द

 

---विज्ञापन---
First published on: May 01, 2025 03:13 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola