Priyanka Chopra: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई हैं. इस बार बॉलीवुड की देसी गर्ल किसी फिल्म प्रोजेक्ट या इवेंट के लिए नहीं बल्कि अपनी सादगी की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं. दरअसल, प्रियंका भारत लौट आई हैं और भारत आने के बाद वो सबसे पहले अमृतसर के गोल्डन टेम्पल पहुंची और वहां माथा टेका. जहां से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ग्लैमरस लुक में नजर आने वाली प्रियंका चोपड़ा की सादगी देखने को मिली.
दरअसल, वीडियो में प्रियंका चोपड़ा ने गोल्डन टेंपल में सेवा करती हुई दिखाई दी. वायरल वीडियो में वह कुछ महिलाओं के साथ बैठकर बर्तन धोते हुए दिखाई दे रही हैं. इस दौरान उन्होंने हल्के गुलाबी रंग का सूट पहना हुआ था और सिर पर दुपट्टा रखा हुआ है. इसी बीच वह पूरी श्रद्धा के साथ सेवा करती हुई नजर आई. उनका ये वीडियो देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…