---विज्ञापन---

Dhurandhar में संजय दत्त को देख भावुक हो गई पाकिस्तानी पुलिस असलम की पत्नी, बोलीं- ‘एक पल को…’

Pakistani Police Officer Aslam's Wife Gets Emotional After Watch: रियल लाइफ पाकिस्तानी पुलिस ऑफिसर असलम की पत्नी ने 'धुरंधर' में संजय दत्त के काम की तारीफ की. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा.

Pakistani Police Officer Aslam’s Wife Gets Emotional After Watching: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ इस समय भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी खूब चर्चा हो रही है. इस स्पाय थ्रिलर फिल्म में आधे से ज्यादा किरदार पाकिस्तान से ताल्लुक रखते हैं. फिल्म के एसपी चौधरी असलम का किरदार भी मूवी के सबसे पॉपुलर कैरेक्टर्स में से एक है. फिल्म में एसपी चौधरी असलम का किरदार संजय दत्त ने निभाया है. ‘धुरंधर’ में संजय दत्त के काम की ऑडियंस ने खूब तारीफ की. हाल ही में रियल लाइफ पाकिस्तानी पुलिस ऑफिसर असलम की पत्नी ने फिल्म में संजय दत्त के काम की तारीफ की. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा.

असलम की पत्नी ने की संजय दत्त की खूब तारीफ

दरअसल, पाकिस्तानी पुलिस ऑफिसर असलम की पत्नी नौरीन असलम ने ‘धुरंधर’ और संजय दत्त की खूब तारीफ की. उन्होंने बताया कि फिल्म का एक खास सीन इतना ऑरिजनल लगा मानो वह पर्दे पर अपने पति को ही देख रही हों. नौरीन ने कहा कि उनके पति का किरदार निभाने के लिए संजय दत्त बिल्कुल सही थे. नौरीन ने ये बात आजतक रेडियो को दिए एक इंटरव्यू में कही हैं.

---विज्ञापन---

एक फिल्म जरूर बनेगी…

इंटरव्यू में नौरीन असलम ने कहा, ‘जब वह कार के पास खड़े होकर अपनी आंखें ऊपर उठाते हैं, तो एक पल के लिए ऐसा लगा जैसे वह खुद असलम हों. चौधरी असलम ने अपनी पूरी जिंदगी में कई बार कहा था कि उन पर एक फिल्म जरूर बनेगी.’ इसके साथ ही नौरीन ने यह भी कहा कि फिल्म उनके व्यक्तित्व की गहराई को पूरी तरह से नहीं दिखा पाई है. उन्होंने कहा कि फिल्ममेकर्स को उनकी खूबियों और कमियों को बेहतर ढंग से समझने के लिए उनसे और पुलिस अधिकारियों से बात करनी चाहिए थी.

कम से कम मुझसे…

नौरीन असलम ने आगे कहा, ‘अगर वे फिल्म बना रहे थे, तो कम से कम मुझसे, पुलिस से या पत्रकारों से बात करके उनके पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों ही पहलुओं को समझ सकते थे. उन्होंने ऐसे काम किए जो बाकी पुलिसकर्मी कभी नहीं कर सके. नौरीन ने बताया कि उन्होंने फिल्म के कुछ हिस्से सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप के जरिए ही देखे हैं.

First published on: Apr 02, 2026 07:45 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.