Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Superstar’s Mother Faced Brutal Hate। ‘टूटी 3 शादियां..’ तानों ने किया जीना मुश्किल, छलका दर्द !

नीलिमा अजीम की पर्सनल लाइफ हमेशा से चर्चा में रही है। तीन शादियों के टूटने के बाद अक्सर लोगों ने उन्हें ही जिम्मेदार ठहराया, लेकिन अब एक इंटरव्यू में उन्होंने सोशल मीडिया पर मिलने वाले जजमेंट और ट्रोलिंग पर खुलकर बात की है।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: May 11, 2026 18:39
Share :
neelima azeem

नीलिमा अजीम की पर्सनल लाइफ हमेशा से चर्चा में रही है। तीन शादियों के टूटने के बाद अक्सर लोगों ने उन्हें ही जिम्मेदार ठहराया, लेकिन अब एक इंटरव्यू में उन्होंने सोशल मीडिया पर मिलने वाले जजमेंट और ट्रोलिंग पर खुलकर बात की है। नीलिमा ने बताया कि ऑनलाइन की जाने वाली बातें उन्हें प्रभावित करती हैं। उन्होंने कहा कि एक बार किसी ने उनकी तस्वीर पर कमेंट किया, “शराब पीकर क्या हाल हो गया है”, जबकि वह शराब तक नहीं पीतीं। नीलिमा ने यह भी कहा कि उन्होंने कभी पैसे या शोहरत के लिए शादी नहीं की। जिन लोगों से उन्होंने शादी की, वे साधारण लेकिन बेहद टैलेंटेड इंसान थे। उन्होंने हमेशा अपने दम पर काम किया और थिएटर, टीवी, डांस और होस्टिंग में अपनी पहचान बनाई। नीलिमा ने बताया कि बतौर एक्ट्रेस उनके पास 27 बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड हैं और उन्होंने इंडस्ट्री के बड़े कलाकारों के साथ काम किया है।

First published on: May 11, 2026 06:39 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola