बॉलीवुड की ग्लैमरस डीवा Malaika Arora एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। Arjun Kapoor से अलग होने के बाद जहां फैंस को लगा था कि मलाइका कुछ समय अकेले बिताएंगी, वहीं अब उनका नाम बिजनेसमैन Harsh Mehta के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, 20 मई की रात मलाइका को मुंबई में उनकी मां के घर स्पॉट किया गया। इस दौरान सबसे ज्यादा ध्यान उस बात ने खींचा कि हर्ष मेहता भी उनके साथ मौजूद थे। वीडियो में मलाइका बेहद सिंपल लेकिन क्लासी लुक में नजर आईं। उन्होंने सूट पहना हुआ था और बिना हैवी मेकअप के भी काफी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं हर्ष ब्लू शर्ट और क्रीम पैंट में दिखाई दिए। वीडियो का सबसे चर्चित मोमेंट तब सामने आया जब मलाइका घर से निकलकर कार की तरफ बढ़ीं। जैसे ही वो कार में बैठीं, कैमरे में हर्ष की झलक भी कैद हो गई, जो पहले से कार में उनका इंतजार कर रहे थे। इस छोटी सी क्लिप ने सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते की चर्चाओं को और हवा दे दी है। हालांकि मलाइका और हर्ष ने अब तक अपने रिश्ते पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन फैंस इसे दोनों की बढ़ती नजदीकियों का बड़ा संकेत मान रहे हैं।
---विज्ञापन---
Malaika Arora’s Second Marriage Soon? 19 साल छोटे Bf संग रिश्ता पक्का? लुका-छुप्पी का वीडियो Viral!
बॉलीवुड की ग्लैमरस डीवा Malaika Arora एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। Arjun Kapoor से अलग होने के बाद जहां फैंस को लगा था कि मलाइका कुछ समय अकेले बिताएंगी, वहीं अब उनका नाम बिजनेसमैन Harsh Mehta के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
---विज्ञापन---
First published on: May 21, 2026 05:48 PM