Thursday, 9 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

JioHotstar पर देखें ये 5 थ्रिलर मूवीज-सीरीज, Criminal Justice 4 तो आते ही बनी नंबर 1

JioHotstar Thriller Series: जियोहॉटस्टार पर थ्रिलर सीरीज छाई हुई हैं। वहीं 'क्रिमिनल जस्टिस' का चौथा सीजन आज ही रिलीज हुआ है। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं?

---विज्ञापन---

JioHotstar Thriller Series: पंकज त्रिपाठी की सबसे चर्चित वेब सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस’ का चौथा सीजन हॉटस्टार पर रिलीज हो चुका है। वहीं और भी सीरीज हैं जो हॉटस्टार पर छाई हुई हैं। अगर आपने अभी तक ये सीरीज नहीं देखी हैं तो इन सीरीज को आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं। वहीं इनमें आपको थ्रिलर और सस्पेंस कूट-कूटकर मिलेगा। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी वेब सीरीज शामिल हैं?

यह भी पढ़ें: कौन थे 150 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले एक्टर राजेश? जानें क्या था आखिरी काम

---विज्ञापन---

Special Ops

के के मेनन की इस थ्रिलर सीरीज को आप इस वीकेंड देख सकते हो। वहीं इसमें आपको एक्शन सीन्स भी कूट-कूटकर मिलेंगे। इसे नीरज पांडे और शिवम नायर ने डायरेक्ट किया है। कास्ट की बात करें तो इसमें के के मेनन के साथ-साथ विनय पाठक, करण टैकर, विपुल गुप्ता, मुजम्मिल इब्राहिम, मेहर विज और सैयामी खेर मुख्य भूमिका में हैं।

---विज्ञापन---

Asur

अरशद वारसी की ये वेब सीरीज भी जियो हॉटस्टार पर छाई हुई है। अगर आपने अभी तक ये सीरीज नहीं देखी है तो इसे भी अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हो। इसमें गौरव अरोड़ा, अनुप्रिया गोयनका, ऋद्धि डोगरा, शारिब हाशमी और बरुण सोबती मुख्य भूमिका में हैं।

---विज्ञापन---

Inspector Avinash

रणदीप हुड्डा की इस सीरीज को आप अपनी फैमिली के साथ बैठकर देख सकते हैं। इसे नीरज पाठक ने डायरेक्ट किया है। वहीं रणदीप के साथ-साथ सीरीज में उर्वशी रौतेला, अमित सियाल, अभिमन्यु सिंह, जाकिर हुसैन और आकांक्षा पुरी भी लीड रोल में हैं।

---विज्ञापन---

Criminal Justice 4

पंकज त्रिपाठी स्टारर ये सीरीज आज यानी 29 मई को रिलीज हुई है। वहीं फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार था। इसे रोहन सिप्पी ने डायरेक्ट किया है। इसमें पंकज के साथ-साथ मोहम्मद जीशान अय्यूब, सुरवीन चावला, खुशबू अत्रे और आशा नेगी भी मुख्य भूमिका में हैं।

---विज्ञापन---

Aakhri Sach

तमन्ना भाटिया और अभिषेक बनर्जी की ये सीरीज भी ओटीटी पर छाई हुई है। वहीं इसे रॉबी ग्रेवाल ने डायरेक्ट किया है। इसमें तमन्ना और अभिषेक के साथ-साथ शिविन नारंग, निखिल नंदा और राहुल बग्गा लीड रोल में हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 5 महीने का बेटा, दोबारा प्रेग्नेंट हुईं ‘गोपी बहू’? प्रेग्नेंसी रूमर्स का देवोलीना ने बताया सच

First published on: May 29, 2025 03:15 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola