Imran Khan: बॉलीवुड एक्टर इमरान खान को एक दशक से ज्यादा का वक्त हो गया है जब से उन्होंने फिल्में नहीं की है. हालांकि फिल्मों से दूर होने के बाद भी वह चर्चा में बने रहते हैं. कभी वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर तो कभी लोगों के द्वारा उनकी वापसी को लेकर. फिल्मों से दूरी होने के दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ में तमाम मुश्किलों का सामना किया है. एक्टर का अपनी पत्नी से इस दौरान तलाक हुआ और उन्होंने मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं का भी सामना किया है. वहीं, हाल ही में उन्होंने अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर बात की है.
मेंटल हेल्थ पर इमरान ने की खुलकर बात
दरअसल, टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने अपनी मेंटल हेल्थ के बारे में बात की. इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें एहसास हुआ कि चीजें ठीक नहीं है. उन्होंने कहा, “मुझे मेंटल हेल्थ से जुड़ा एक झटका लगा था. जैसे लोगों को कभी हेल्थ स्केयर होता है, अचानक कुछ गड़बड़ हो जाती है और वे कहते हैं कि अब डाइट बदलूंगा, लाइफस्टाइल सुधारूंगा, उबली सब्जियां खाऊंगा.
एक्टर ने आगे बताया, “मेरे साथ भी अचानक से कुछ ऐसा ही हुआ, लेकिन ये मेंटल हेल्थ को लेकर था. मैंने पीछे मुड़कर देखा और खुद से कहा कि यहां कुछ भी सही नहीं है. मुझे जानबूझकर, समझदारी और अच्छे से इसे ठीक करना होगा. ठीक वैसे ही जैसे शरीर में कोई दिक्कत आने पर हम उसकी केयर करना शुरू कर देते हैं. मुझे भी अपने मन और मेंटल हेल्थ साथ अलर्ट होकर जुड़ना पड़ा.
एंग्जायटी के कारण हो गई थी ऐसी हालत
एक्टर ने इस दौरान अपने बेफिक्र अंदाज को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा, ” मेरी इमेज खुद को लेकर यही थी कि मैं बहुत चिल किस्म का इंसान हूं, लेकिन धीरे-धीरे मुझे पता चला कि मैं खुद को जैसा समझता हूं, मैं असल में वैसा बिल्कुल नहीं हूं. मैं उससे बिल्कुल उल्टा था. मैं डर और घबराहट के साथ जी रहा था. अंदर ही अंदर एंग्जायटी थी, जो मुझे बुरी तरह से जकड़े हुए थी. सच कहूं तो मैं बिल्कुल भी आसान और बेफिक्र नहीं था.
इमरान खान करियर
बता दें कि इमरान खान ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में आई फिल्म जाने तू या जाने ना से की थी. इस फिल्म से वह रातों रात स्टार बन गए थे. इसके बाद वह दिल्ली बेली जैसी फिल्म में दिखे जो हिट रही. हालांकि उसके बाद उनकी फिल्म कई फिल्में फ्लॉप हुईं और वो आखिरी बार मूवी कट्टी बट्टी में दिखे थे.
इस फिल्म में नजर आएंगे इमरान खान
इमरान जल्द ही बॉलीवुड में वापसी करने वाले हैं.वह हाल ही में वीर दास के निर्देशन में बनी ‘हैप्पी पटेल’ में कैमियो रोल में दिखे थे. इसके बाद वह ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ में भूमि पेडनेकर के साथ नजर आएंगे.
यह भी पढ़ें- Sushant Singh Rajput की मौत के बाद नए साथी की तलाश में हैं Rhea Chakraborty, बोलीं- ‘दिल का दरवाजा हमेशा..’