Monday, 6 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Zee5 से Satluj के हटने पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं अंधकार को…

Diljit Dosanjh Breaks Silence on Film Satluj Removed on Zee5: एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में अपनी फिल्म 'सतलुज' को Zee5 से हटाए जाने पर चुप्पी तोड़ी है.

---विज्ञापन---

Diljit Dosanjh Breaks Silence on Film Satluj Removed on Zee5: एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ की लंबे समय से अटकी फिल्म ‘सतलुज’ हाल ही में Zee5 पर अपने अनकट वर्जन के साथ रिलीज हुई थी. Zee5 पर ‘पंजाब 95’ से बलदकर ‘सतलुज’ के नाम के साथ 3 जुलाई को रिलीज हुई ये फिल्म अब Zee5 से अलगे नोटिस तक के लिए हटा दी गई है. ओटीटी पर आते ही इस फिल्म ने तहलका मचा दिया था. हर तरफ सिर्फ इसी फिल्म की बातें हो रही थी, कई बड़ी हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को ये फिल्म देखने के लिए कहा था. लेकिन रिलीज होने के 3 तीसरे दिन ही फिल्म को Zee5 से हटा दिया गया. इस मामले पर दिलजीत दोसांझ ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने इस मामले पर क्या कहा है.

मैं अंधकार को…

भारत में Zee5 से अपनी फिल्म ‘सतलुज’ को हटाए जाने पर रिएक्ट करते हुए दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में उन्होंने ‘सतलुज’ के एक सीन की फोटो शेयर की, जिस पर लिखा है, ‘मैं अंधकार को चुनौती देता हूं.’ इस तस्वीर के साथ दिलजीत दोसांझ ने पंजाबी भाषा में एक कैप्शन भी दिया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मैं अंधकार को चुनौती देता हूं. शहीद जसवंत सिंह खालरा जी. #पंजाब95. खालरा साहब के साथ जो हुआ, वही सतलुज है.’ बता दें कि यह फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर आधारित है.

---विज्ञापन---

कानूनी समाधान की तलाश

ZEE5 ने सोशल मीडिया पर फिल्म को हटाए जाने की जानकारी दी. ZEE5 ने एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा, ‘सतलुज को भले ही कुछ समय के लिए रोका गया हो, लेकिन इससे शुरू हुई बातचीत अभी भी जारी है. आपके अपार प्यार के लिए धन्यवाद. हमें उम्मीद है कि हम इसे जल्द ही वापस लाएंगे.’ उन्होंने आगे ये भी कहा कि वो भारत में ऑडियंस के लिए इस फिल्म को जल्द से जल्द वापस लाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और कानूनी समाधान की तलाश कर रहे हैं.

First published on: Jul 06, 2026 01:37 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola