---विज्ञापन---

‘Dhurandhar 2’ की यालीना हुईं भीड़ का शिकार, सारा अर्जुन के पिता ने फिर ऐसे किया बचाव, Video

धुरंधर की यालीना बीती रात आईपीएल मैच देखने पहुंची थीं. जहां स्टेडियम से बाहर आते हुए उन्हें भीड़ ने घेर लिया. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Sara Arjun With father
Sara Arjun With father

धुरंधर 2 एक ओर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इस फिल्म ने 11 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 1360 करोड़ से भी ज्यादा दुनिया भर में कलेक्शन कर लिया है. फिल्म की कहानी से लेकर हर किरदार को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. इतना ही नहीं इस मूवी में रणवीर सिंह और सारा अर्जुन की केमिस्ट्री को भी लोगों ने खूब पसंद किया है. वहीं, हाल ही में सारा अर्जुन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें भीड़ ने घेर लिया है.

सारा अर्जुन को भीड़ ने घेरा

दरअसल, सारा अर्जुन बीती रात मुंबई इंडियंस वर्सेस कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच देखने के लिए वानखेड़े स्टेडियम पहुंची थी. इस दौरान जब वह वहां से वापस लौटीं तो भीड़ ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया था. सभी लोग धुरंधर की यालीना को देख बेहद एक्साइटेड हो गए और उनके साथ सेल्फी की डिमांड भी करने लगे. एक्ट्रेस ने मुंबई इंडियंस की टीम की जर्सी पहनी हुई थी और उनके बाल खुले थे. वह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं.

---विज्ञापन---

राज अर्जुन ने की बेटी की रक्षा

हालांकि एक्ट्रेस को जैसा कि भीड़ ने घेर लिया था और वो थोड़ी असहज नजर आ रही थी. जिसके बाद एक्ट्रेस के पिता एक्टर राज अर्जुन उन्हें भीड़ से निकालते हुए नजर आए और उन्होंने सारा को कार में बैठाया. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

फैंस ने की सारा अर्जुन के पिता की तारीफ

वहीं, वीडियो पर लोग भी भर-भर कर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “यलीना अपने पिता जमील जमाली साहब के साथ. दूसरे यूजर ने लिखा, “वह अभी बच्ची है. उसकी उम्र सिर्फ 20 साल है. उसे अटेंशन चाहिए, लेकिन उसके पिता लड़कों के इरादे जानते हैं, इसलिए वह अपनी बेटी की रक्षा कर रहे हैं. एक अन्य यूजर ने लिखा, “वो प्यारी है, अपने फैंस से बातचीत करना चाहती है, वहीं दूसरी तरफ उसके पापा बहुत प्रोटेक्टिव हैं. जो कि बिल्कुल नॉर्मल है. लोगों ने पिता के प्रोटेक्टिव बर्ताव की खूब तारीफ की है.

सारा अर्जुन ने फिल्म में निभाया ये रोल

बता दें कि 2025 में धुरंधर की रिलीज के बाद सारा अर्जुन को जमकर लाइमलाइट मिली. धुरंधर और धुरंधर 2 में उन्होंने यलीना का रोल अदा किया है. वह रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आईं है. फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री भी खूब पसंद की गई.

यह भी पढ़ें- दृश्यम की कहानी के हैं फैन, तो अब हिंदी-मलयालम के बाद इस भाषा में देखने को हो जाएं तैयार

First published on: Mar 30, 2026 05:20 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.