---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 16: ‘धुरंधर 2’ की धुंआधार कमाई है जारी, ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने से है बस चंद कदम पीछे

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 16: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कलेक्शन कर रही है. फिल्म ने 16वें दिन भी शानदार कलेक्शन किया है. फिल्म अब पुष्पा 2 के वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड को तोड़ने से बस कुछ ही कदम पीछे है.

Dhurandhar 2 Collection
Dhurandhar 2 Collection

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 16: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर द रिवेंज सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज हुई थी. फिल्म की रिलीज को पूरे 16 दिन हो चुके हैं और रिलीज के बाद से ही यह लगातार बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. दर्शकों को भी इसका जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. लोग इस मूवी को खासा पसंद कर रहे हैं. इतना ही नहीं यह फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड तोड़ रही है. वहीं अब धुरंधर 2 अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2 का रिकॉर्ड तोड़ने से बस कुछ ही कदम पीछे है. तो चलिए एक नजर डालते हैं कि फिल्म ने 16वें दिन कितना कलेक्शन किया है.

धुरंधर 2 ने 16वें दिन किया इतना कलेक्शन

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अपने 16वें दिन यानी कि दूसरे शुक्रवार को 21.55 करोड़ का कारोबार किया है. मूवी की ऑक्यूपेंसी इस दिन 27 प्रतिशत रही है. वहीं, इस तरह से फिल्म ने भारत में कुल 959.37 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसके अलावा इस मूवी ने भारत में ग्रॉस कलेक्शन 1148.58 करोड़ का कर लिया है.

---विज्ञापन---

पुष्पा 2 का रिकॉर्ड तोड़ने से कुछ कदम पीछे है धुरंधर 2

फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को लेकर बात करें तो मूवी ने दुनिया भर में अपनी कमाई 1523.58 करोड़ की कर ली है. इस मूवी ने महज 16 दिनों में 1500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. जिस रफ्तार से धुरंधर 2 कमाई कर रही है. उसके मुताबिक अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस वीकेंड यह अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड तोड़ देगी. क्योंकि पुष्पा 2 ने दुनिया भर में 1742 करोड़ की कमाई की थी.

मूवी ने तोड़ डाले ये रिकॉर्ड्स

इन सभी के अलावा इस मूवी ने कई और भी रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए है. यह भारत की चौथी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है. इसके अलावा बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी मूवी भी बन गई है. इस फिल्म ने सिर्फ 3 दिनों में 500 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ का आकंड़ा सिर्फ 7 दिनों में पार करने वाली यह दूसरी भारतीय मूवी है और पहली बॉलीवुड फिल्म है. इस तरह से धुरंधर 2 ने कई रिकॉर्ड से फिल्म इंडस्ट्री को हिला डाला है.

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

बता दें कि धुरंधर द रिवेंज साल 2025 की फिल्म धुरंधर की सीक्वल है. इस फिल्म की कहानी एक भारतीय स्पाई के बारे में है, जो पाकिस्तान जाता है और वहां के लोकल गैंग और राजनीति में शामिल होता है. धुरंधर 2 में दिखाया जाता है कि कैसे हमजा पाकिस्तान के हर आतंकवादी को मारता है, जिसने भारत में तमाम लोगों की जान ली थी. फिल्म में रणवीर सिंह ने हमजा अली मजारी और जसकीरत सिंह रंगी का रोल किया है. इसके अलावा मूवी में सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, गौरव गेरा जैसे एक्टर्स नजर आए हैं.

यह भी पढ़ें- टीवी की ये ‘नागिन’ बनेगी जुड़वा बच्चों की मां? सोनोग्राफी रिपोर्ट शेयर कर फैंस को दी डबल खुशखबरी

First published on: Apr 04, 2026 07:09 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.