रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर द रिवेंज का क्रेज लोगों के बीच कम होता नहीं दिख रहा है. फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और बेहतरीन कलेक्शन कर रही है. फिल्म ने पहले हफ्ते में ही ताबड़तोड़ कलेक्शन किया था और दूसरे हफ्ते में भी इसकी शुरुआत शानदार रही है. फिल्म ने सिर्फ 11 दिनों में दुनिया भर में 1300 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और इस तरह से यह सबसे तेज इतना कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है. वहीं, 12वें दिन मूवी ने कितनी कमाई की है. चलिए जानते हैं.
मूवी ने 11 दिनों में की इतनी कमाई
धुरंधर ने ओपनिंग डे पर 102 करोड़ का कलेक्शन किया था और पेड़ प्रीव्यू में फिल्म ने 43 करोड़ का कारोबार किया था. फिल्म ने दूसरे ने 80.72 करोड़ कमाए थे. तीसरे दिन 113 करोड़, चौथे दिन 114.85 करोड़, पांचवे दिन 65 करोड़, छठे दिन 56.60 करोड़, सातवें दिन 48.75 करोड़, आठवें दिन 49.70 करोड़, नौवें दिन 41 करोड़, दसवे दिन 62.85 करोड़ और 11वें दिन 68.10 करोड़ का कारोबार किया. फिल्म ने 11 दिनों में दुनिया भर में 1365 करोड़ का कारोबार कर लिया.
12वें दिन फिल्म ने किया इतना कलेक्शन
वहीं,12वें दिन की बात करें तो फिल्म ने दूसरे मंडे सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 25.30 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म की ऑक्यूपेंसी 23.5 प्रतिशत रही है. फिल्म की कमाई में रविवार के मुताबिक काफी गिरावट आई है. वहीं मूवी ने भारत में ग्रॉस कलेक्शन 1042.23 करोड़ का कर लिया है और दुनिया भर में इस फिल्म ने कुल 1392.23 करोड़ की कमाई कर ली है. इस तरह से इस मूवी ने केजीएफ, जवान को भी मात दे दी है. फिल्म को लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि यह जल्द ही पुष्पा 2, बाहुबली 2 और दंगल का रिकॉर्ड तोड़ डालेगी.
फिल्म में नजर आए ये कलाकार
आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर 2 साल 2025 की धुरंधर की सीक्वल है. इस फिल्म में लीड रोल में रणवीर सिंह नजर आए हैं. इसके अलावा संजय दत्त, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, आर.माधवन, गौरव गेरा जैसे एक्टर्स ने अहम रोल अदा किया था. फिल्म एक भारतीय स्पाई के बारे में है, जो कि पाकिस्तान जाता है और वहां के आतंकी नेटवर्क को बर्बाद करता है.
यह भी पढ़ें- OTT के बाद TV पर ‘धुरंधर’ की दस्तक, फ्री में देख सकेंगे रणवीर सिंह की फिल्म, नोट कर लें डेट और टाइम