---विज्ञापन---

पिता धर्मेंद्र के सम्मान पर भावुक हुए बॉबी देओल, अवॉर्ड लेकर बोले- ‘घर जाकर सबसे पहले…’

मुंबई में आयोजित एक अवॉर्ड फंक्शन में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. इस खास मौके पर अवॉर्ड लेने उनके बेटे बॉबी देओल पहुंचे. जहां वो इमोशनल हो गए और पिता को लेकर ऐसी बात कह दी, कि वहां मौजूद हर कोई भावुक हो गया.

मुंबई में आयोजित एक अवॉर्ड फंक्शन उस वक्त बेहद भावुक हो गया, जब बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. इस खास सम्मान को लेने मंच पर उनके छोटे बेटे बॉबी देओल पहुंचे, लेकिन जैसे ही उन्होंने ट्रॉफी हाथ में ली, उनके जज्बात काबू में नहीं रहे.

बॉबी देओल की आंखें हुईं नम

स्टेज पर खड़े बॉबी देओल की आंखें नम हो गईं और वो अपने पिता को याद करते हुए, भावुक हो उठे. अपनी स्पीच के दौरान उन्होंने कहा, कि उन्हें हर किसी की आंखों में अपने पिता के लिए प्यार साफ नजर आता है. बॉबी ने बताया, कि धर्मेंद्र ने अपने काम के जरिए ही नहीं, बल्कि हाल के सालों में सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों के दिलों को छुआ था. खासतौर पर इंस्टाग्राम पर उनकी रील्स फैंस को काफी पसंद आती थीं.

---विज्ञापन---

पिता की सोच को किया शेयर

बॉबी ने अपने पिता की सोच और जिंदगी के नजरिए को भी शेयर किया. उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र हमेशा चाहते थे, कि लोग खुश रहें, और अपने टैलेंट पर भरोसा करें. उनका मानना था, कि हर इंसान में कुछ खास होता है, और अगर वो खुद पर विश्वास रखे, तो जिंदगी में कुछ भी हासिल कर सकता है. यही वजह है, कि उन्होंने छह दशक लंबे करियर में कई उतार-चढ़ाव देखने के बावजूद कभी हार नहीं मानी.

फैंस को बॉबी देओल ने किया धन्यवाद

अपने संबोधन में बॉबी देओल ने उन सभी फैंस और लोगों का भी धन्यवाद किया, जो उनके परिवार को इतना प्यार देते हैं. उन्होंने कहा, कि जहां भी वो जाते हैं, लोगों का प्यार उन्हें मिलता है, क्योंकि उनके पिता और भाई के लिए लोगों के दिलों में खास जगह है.

इमोशनल हुए बॉबी देओल

स्पीच के आखिर में बॉबी ने एक बेहद भावुक बात कही. उन्होंने कहा, ‘मुझे आज भी लगता है, कि मैं घर जाऊंगा और अपने पापा को बताऊंगा कि मैंने ये अवॉर्ड उनके लिए लिया है.’ ये सुनकर वहां मौजूद कई लोग भावुक हो गए.

बहरहाल, धर्मेंद्र भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी विरासत, उनके काम और उनके प्रति लोगों का प्यार आज भी जिंदा है. यही वजह है, कि उनका सम्मान हर पीढ़ी के दिल में हमेशा बना रहेगा.

First published on: Apr 06, 2026 09:56 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.