---विज्ञापन---

Chetak Screen Awards 2026 Winner List: रणवीर सिंह बने बेस्ट एक्टर, आदित्य धर की ‘धुरंधर’ ने सभी को किया क्लीन बोल्ड

Chetak Screen Awards 2026 Winner List: मुंबई में रविवार को स्क्रीन अवार्ड्स 2026 के जश्न का आयोजन किया गया. जिसमें 'धुरंधर' ने सभी को क्लीन बोल्ड कर दिया.

Chetak Screen Awards 2026 Winner List: भारतीय सिनेमा के प्रतिष्ठित अवॉर्ड में से एक स्क्रीन अवार्ड्स 2026 के जश्न का आयोजन रविवार को मुंबई में हुआ. इस रंगारंग कार्यक्रम के दौरान स्क्रीन अवार्ड्स 2026 के के विजेताओं की लिस्ट सामने आ गई. इस अवॉर्ड शो में आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ने सभी को क्लीन बोल्ड कर दिया. फिल्म के लिए रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला. इसके अलावा, इस स्पाय थ्रिलर फिल्म ने 13 और अलग-अलग कैटेगिरी में अवॉर्ड जीते. ये कहना गलत नहीं होगा कि’धुरंधर’ सभी को पछाड़ कर आगे निकल गईं.

आलिया भट्ट बनी होस्ट

मुंबई में आयोजित स्क्रीन अवार्ड्स 2026 के होस्टिंग की जिम्मेदारी एक्ट्रेस आलिया भट्ट, कॉमेडियन जाकिर खान और सुनील ग्रोवर ने उठाई थी. इस अवॉर्ड शो की मेजबानी के कई वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. वहीं, इस अवॉर्ड शो में नीरज घायवान की फिल्म ‘होमबाउंड’ की भी काफी चर्चा हुई. बेस्ट फिल्म की रेस में ‘होमबाउंड’, ‘धड़क 2’, ‘धुरंधर’, ‘हक’, ‘सैयारा’, ‘सितारे जमीन पर’, ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ और ‘छावा’ जैसी फिल्में शामिल थीं.

---विज्ञापन---

स्क्रीन अवार्ड्स 2026 के विनर्स की लिस्ट:-

  • बेस्ट फिल्म: होमबाउंड
  • बेस्ट एक्टर: रणवीर सिंह (धुरंधर)
  • बेस्ट एक्ट्रेस: यामी गौतम (हक)
  • बेस्ट डायरेक्टर: आदित्य धर (धुरंधर)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: शालिनी वत्स (होमबाउंड)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: अक्षय खन्ना (धुरंधर)
  • बेस्ट एक्शन: धुरंधर
  • बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर: धुरंधर (शाश्वत सचदेव)
  • बेस्ट डांस: धुरंधर – शरारत (विजय गांगुली)
  • बेस्ट सिनेमेटोग्राफी: धुरंधर (विकाश नौलखा)
  • बेस्ट कॉस्टयूम: छावा (शीतल इकबाल शर्मा)
  • बेस्ट डायलॉग: धुरंधर (आदित्य धर)
  • बेस्ट स्क्रिनप्ले: धुरंधर (शिवकुमार वी. पणिक्कर)
  • बेस्ट सॉन्ग: सैयारा – टाइटल ट्रैक, सैयारा (तनिष्क बागची, फहीम अब्दुल्ला, अर्सलान निज़ामी)
  • बेस्ट लिरिक्स: गुस्ताख इश्क – उल जुलूल इश्क (गुलज़ार)
  • बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल: सैयारा – सैयारा टाइटल ट्रैक (फहीम अब्दुल्ला)
  • बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल: सैयारा – सैयारा टाइटल ट्रैक (श्रेया घोषाल)

First published on: Apr 06, 2026 11:48 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.