Alia Bhatt Expressed Her Concerns on Daughter Raha Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘आल्फा’ की रिलीज को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. इस बीच आलिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा को लेकर एक चिंता जाहिर की हैं. दरअसल, आलिया भट्ट हाल ही में चेन्नई पहुंची, जहां उन्होंने आध्यात्मिक गुरु जग्गी वासुदेव उर्फ सद्गुरु से मुलाकात की है. इस दौरान उन्होंने सद्गुरु से अपनी बेटी राहा के पालन-पोषण को लेकर एक सलाह मांगी. चलिए आपको ये पूरा माजरा समझाते हैं.
सद्गुरु और आलिया भट्ट की मुलाकात
सद्गुरु और आलिया भट्ट की इस मुलाकात और बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसे खुद आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो में आलिया अपनी बेटी राहा कपूर की परवरिश को लेकर सद्गुरु से सलाह मांगती नजर आ रही हैं. आलिया ने सद्गुरु से सवाल किया कि क्या उन्हें माता-पिता के तौर बच्चे के परवरिश की चिंता करनी चाहिए या नहीं.
Truly excited to see Sadhguru ji and alia Bhat’s full conversation pic.twitter.com/mCJF3pm0r9
— SgInclusive (@SgInclusivess) March 27, 2026
आलिया ने सद्गुरु से किया सवाल
वायरल वीडियो में सद्गुरु से आलिया पूछती हैं, ‘अगर कोई माता-पिता इस बात को लेकर चिंतित हैं कि वे एक अच्छे माता-पिता बन रहे हैं या नहीं, तो आप उन्हें क्या सलाह देंगे?’ इस सवाल पर सद्गुरु हंसते हुए जवाब देते हैं और कहते हैं, ‘चिंतित माता-पिता अच्छे माता-पिता नहीं होते.’ उनका ये जबाव सुन सभी लोग हंसने लगते हैं. वहीं आलिया अपना सिर पीछे झुकाकर जवाब देती हैं, ‘मुझे नहीं लगता कि आप चिंता को दूर कर सकते हैं. मुझे लगता है कि आप यह बात मानेंगे.’
आलिया भट्ट का पोस्ट
आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर चेन्नई के लीला पैलेस में हुई सद्गुरु से बातचीत की तस्वीरें करते कैप्शन में लिखा, ‘आलिया भट्ट ने JITO चेन्नई प्लस (जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन) की तरफ से आयोजित एक अच्छी बातचीत में सद्गुरु के साथ हिस्सा लिया.’ फिलहाल, सोशल मीडिया पर आलिया और सद्गुरु की बातचीत का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा हैं.