Bhooth Bangla Paid Preview: बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार और दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर वापसी कर रही है. बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ की ऐतिहासिक सफलता के बीच, अब हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ (Bhoot Bungla) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. फैंस के भारी उत्साह को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म के पेड प्रिव्यू (Paid Previews) की तारीख का ऐलान कर दिया है. ‘Dhurandhar 2’ की तरह इस फिल्म के भी पेड प्रीव्यू रखे जा रहे हैं. वहीं एक बार फिर से फिल्म की रिलीज डेट बदल दी गई है. आइए जानते हैं पूरी अपडेट…
एकता कपूर का बड़ा फैसला: ‘धुरंधर 2’ को दिया रास्ता
फिल्म की निर्माता एकता कपूर ने डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर्स से चर्चा के बाद ‘भूत बंगला’ की रिलीज को एक हफ्ते आगे बढ़ाने का फैसला किया है. एकता का मानना है कि इस वक्त ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है, जो पूरी इंडस्ट्री के लिए अच्छा है. दोनों फिल्मों को पर्याप्त थिएटर स्पेस और दर्शकों का ध्यान मिले, इसलिए ‘भूत बंगला’ को अब एक ‘क्लीन वीक’ दिया गया है. इसलिए अब ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को रिलीज होगी.
16 अप्रैल से शुरू होगा ‘भूत बंगला’ का सफर
अक्षय कुमार के फैंस के लिए खुशखबरी है कि उन्हें फिल्म की मुख्य रिलीज का लंबा इंतजार नहीं करना होगा. फिल्म के एडवांस पेड प्रिव्यू 16 अप्रैल 2026 की रात 9 बजे से चुनिंदा सिनेमाघरों में शुरू हो जाएंगे. इससे दर्शकों को फिल्म देखने और अपने पहले रिएक्शंस देने का मौका रिलीज से पहले ही मिल जाएगा.
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन का ‘महासंगम’
‘भूल भुलैया’, ‘हेरा फेरी’ और ‘खट्टा मीठा’ जैसी कल्ट फिल्में देने के बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन सालों बाद साथ आ रहे हैं. इस जोड़ी की कॉमिक टाइमिंग और प्रियदर्शन का यूनिक निर्देशन ही इस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी (USP) है. फैंस को उम्मीद है कि यह फिल्म हॉरर-कॉमेडी के जॉनर में एक नया बेंचमार्क सेट करेगी.
सितारों से सजी महफिल
‘भूत बंगला’ की स्टारकास्ट काफी तगड़ी है. इसमें अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव, जीशू सेनगुप्ता और मिथिला पालकर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. परेश रावल और राजपाल यादव की मौजूदगी यह साफ करती है कि फिल्म में हंसी का जबरदस्त डोज मिलने वाला है.
मनोरंजन का कम्पलीट पैकेज
बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म एक फैमिली एंटरटेनर होने वाली है. फिल्म के टीजर और गानों ने पहले ही सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है. मेकर्स का दावा है कि यह फिल्म दर्शकों को डराने के साथ-साथ पेट पकड़कर हंसने पर भी मजबूर कर देगी.