टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम का परिवार इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहा है। एक तरफ उनकी पत्नी दीपिका कक्कड़ कैंसर सर्जरी के बाद रिकवरी कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर उनके पिता की तबीयत गंभीर होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाल ही में शोएब ने अपने यूट्यूब व्लॉग के जरिए फैंस को पिता की हेल्थ से जुड़ी जानकारी दी। शोएब ने बताया कि उनके पिता इस समय ICU में हैं। उन्हें पहले भी स्ट्रोक आ चुका था, लेकिन इस बार मामला ज्यादा गंभीर है। एक्टर के मुताबिक, इस बार क्लॉट नहीं बल्कि ब्रेन हैमरेज की वजह से ब्लीडिंग हुई है। इसी कारण उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि पहले स्ट्रोक के दौरान उनके पिता बातचीत कर पा रहे थे और तेजी से रिकवर भी हो रहे थे, लेकिन इस बार उनकी स्थिति पहले से ज्यादा गंभीर है। शोएब ने बताया कि उनके पिता के शरीर का दायां हिस्सा ठीक से काम नहीं कर रहा है और वह फिलहाल बोल भी नहीं पा रहे हैं। हालांकि डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। राहत की बात यह है कि उनका ब्लड प्रेशर अब पहले से बेहतर है। डॉक्टर जल्द एंडोस्कोपी की प्रक्रिया करेंगे ताकि सिर में जमा खून को निकाला जा सके। व्लॉग में भावुक नजर आए शोएब ने फैंस से अपने पिता, दीपिका और पूरे परिवार के लिए दुआ करने की अपील भी की।
---विज्ञापन---
Shoaib Ibrahim Opens Up on Father’s Critical Health Condition। नाजुक हालत में Dipika Kakar के ससुर
शोएब इब्राहिम ने बताया कि उनके पिता की तबीयत गंभीर है और वह ICU में भर्ती हैं। ब्रेन हैमरेज के कारण हुई ब्लीडिंग की वजह से उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल वह बोल नहीं पा रहे हैं और शरीर का दायां हिस्सा भी ठीक से काम नहीं कर रहा। शोएब ने फैंस से पिता और परिवार के लिए दुआ करने की अपील की।
First published on: May 26, 2026 02:54 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola