---विज्ञापन---

फटे पुराने जूतों में दिखे सलमान खान, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

Salman Khan Shoes Video Viral: बॉलीवुड के दबंग सुपरस्टार सलमान खान इस बार अपने जूतों की वजह से सुर्खियों में हैं. अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Apr 5, 2026 20:39
Share :

Salman Khan Shoes Video Viral: बॉलीवुड के दबंग सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. लेकिन इस बार वजह सलमान अपनी किसी फिल्म, इवेंट या प्रमोशन की वजह से नहीं बल्कि अपने जूते की वजह से चर्चा में हैं. दरअसल, हाल ही में सलमान खान को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. हर बार की तरह इस बार भी उनका स्वैग देखने लायक था, लेकिन इस बार सबसे ज्यादा ध्यान उनके जूतों ने खींच लिया. इतना ही नहीं इन जूतों के बारे में और इसकी असली कीमत जान आपके भी होश उड़ जाएंगे.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि सलमान खान कैजुअल लुक में बेहद स्टाइलिश नजर आ रहे हैं. सलमान खान ने इस दौरान जो जूते पहने हैं, वह देखने में फटे पुराने और काफी हद तक डिस्ट्रॉयड लग रहे हैं. जूतों का यह अंदाज देखकर सोशल मीडिया पर अलग ही बहस छिड़ गई. वीडियो वायरल होते ही लोग तरह-तरह के रिएक्शंस देने लगे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘मुझे लगता है यह सलीम सर के हैं.’ दूसरे ने लिखा, ‘यह बैलेंस सियागा के 25 लाख रुपये के जूते हैं.’ अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Apr 05, 2026 08:39 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.