Nick Jonas’s ‘sister’ Death: प्रियंका चोपड़ा के ससुराल से एक बुरी खबर सामने आई है. निक जॉनस की बहन का निधन हो गया है. अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के परिवार से एक बुरी खबर सामने आई है. प्रियंका चोपड़ा की ननद और निक जॉनस की बहन का निधन हो गया है. जानकारी के मुताबिक निक की मुंहबोली बहन माया कीबेल लंबे वक्त से एक दुर्लभ बीमारी से जूझ रही थी. इस बीमारी से लड़ते हुए माया ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया, वो महज 30 साल की थीं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, माया कीबेल और निक जॉनस दोनों बचपन के दोस्त थे. जॉनस ब्रदर्स माया को अपनी सगी बहन की तरह प्यार करते थे. वहीं, जॉनस की बहू प्रियंका चोपड़ा के साथ भी माया का काफी गहरा बॉन्ड बना हुआ था, लेकिन अब माया की मौत ने जॉनस परिवार को गहरा झटका दिया है. माया के निधन की जानकारी उनकी मां कियोको कीबेल ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर करके दी है. माया की मां के इस पोस्ट पर निक जॉनस ने भी अपना रिएक्शन दिया है. निक ने कमेंट में लिखा, ‘मेरी बहन हमेशा के लिए मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं.’ अधिक जानकारी के लिए E24 की ये वीडियो देखें…