Kajol and Ajay Gave House on Rent: बॉलीवुड के रियल लाइफ हिट कपल अजय देवगन और काजोल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार ये कपल किसी के लिए नहीं बल्कि अपने एक घर के लिए चर्चा में है, जिसे काजोल ने किराए पर दे दिया है। अजय और काजोल का ये घर किसी जन्नत से कम नहीं है; इसमें लग्जरी रूम्स और प्राइवेट पूल जैसी सुविधाएं हैं। जानकारी के अनुसार, अजय देवगन और काजोल ने गोवा में अपने आलीशान विला को गेस्ट के लिए खोल दिया है। अजय का ये विला नॉर्थ गोवा के मोरिया विलेज में है, जिसे पुर्तगाली स्टाइल में बनाया गया है। ये घर किसी महल से कम नहीं हैं।
काजोल और अजय के इस विला का नाम एटरना है। अपने यूनिक नेम के साथ-साथ यह विला हर मॉडर्न सुविधा से भरा हुआ है। अब आप भी अपनी गोवा ट्रिप के दौरान इस विला में रह सकते हैं और अपनी ट्रिप को यादगार बना सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए देखें E24 का ये वीडियो…