Wednesday, 18 March, 2026

---विज्ञापन---

बीवी से तलाक सहन नहीं कर पाए Mr. India! बेटे के निधन के बाद मां ने खोले कई राज

Mayank Pawar Mother: 'स्प्लिट्स विला 7' के फेमस कंटेस्टेंट मयंक पवार की मां ने अपने बेटे की मौत पर बात करते हुए कई चौंकाने वाले राज खोले हैं. अधिक जानकारी के लिए E24 की ये वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Feb 26, 2026 16:12
Share :

Mayank Pawar Mother: ‘स्प्लिट्स विला 7’ के फेमस कंटेस्टेंट मयंक पवार का 23 फरवरी को निधन हो गया था. इस खबर ने उनके परिवार से लेकर फैंस को सदमे में डाल दिया था. सभी को ये बात परेशान कर रही थी कि फिटनेस चैंपियन होने के बावजूद मयंक की मौत आखिर 37 साल में कैसे हो गई. इसी बीच मयंक पवार की मां का एक बयान सामने आया. उन्होंने अपने बेटे की मौत पर बात करते हुए कई चौकांने वाले राज खोले हैं. जिसे जानने के बाद फैंस भी हैरान रह गए.

मयंक पवार 6 बार मिस्टर इंडिया रह चुके थे. उनके निधन के बाद उनकी मां ने एक प्रेयर मीट रखी, जिसमें मयंक पवार की मां ने दावा किया कि उनके तलाक के कारण वह गंभीर बीमारी का शिकार हो गए थे. मयंक ने अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखा, लेकिन उनके करीबी दोस्त और परिवार उनकी परेशानियों को जानते थे. मयंक की मां ने बताया कि उनकी शादी हो चुकी थी, लेकिन 2024 में उनका तलाक हो गया. अधिक जानकारी के लिए E24 की ये वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Feb 26, 2026 04:12 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.