Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

पत्नी की दुआओं ने बचाई एक्टर पति की जान? मौत के मुंह से लौटा टीवी का स्टार

TV Actor ICU Experience: पॉपुलर टीवी एक्टर की ये कहानी आपको भी रोने पर मजबूर कर देगी. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: May 28, 2026 01:36
Share :

TV Actor ICU Experience: ‘फुलवा’, ‘सूर्यपुत्र कर्ण’, ‘पटियाला बेब्स’ और ‘शक्ति अस्तित्व के एहसास की’ के जैसे हिट टीवी शो में काम करने वाले पॉपुलर टीवी एक्टर अनिरुद्ध दवे की ये कहानी आपको भी रोने पर मजबूर कर देगी. दरअसल, जब पूरी दुनिया कोविड-19 महामारी से जूझ रही थी. उस वक्त अनिरुद्ध और उनके परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा था. उस दौरान अनिरुद्ध भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे.

दरअसल अनिरुद्ध अपने एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के सिलसिले में भोपाल गए हुए थे. इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद टेस्ट हुए तो अनिरुद्ध की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई. उनका इंफेक्शन काफी बढ़ जाने के बाद अनिरुद्ध को आईसीयू में भर्ती करवाया गया था. उस वक्त अनिरुद्ध के फेफड़े में 85% तक वायरस ने कब्जा कर लिया था. उस अनिरुद्ध लगभग 12 दिन तक आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ते रहे. उस दौरान उनकी पत्नी शुभी भगवान से दिन-रात अपने पति ठीक होने की दुआ मांगती रही. जिसका असर हुआ. कोरोना से मुश्किल जंग लड़ने के बाद अनिरुद्ध को दूसरी जिंदगी मिल गई. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: May 28, 2026 01:36 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola