---विज्ञापन---

OTT पर आते ही इस कॉमेडी फिल्म ने मचाया तहलका, 157 मिनट की कहानी जीत लेगी दिल

सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर रिलीज हुई इस कॉमेडी फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. ओटीटी पर आते ही ये फिल्म टॉप ट्रेंडिंग में शामिल हो गई है

---विज्ञापन---

LIK Movie OTT

ओटीटी पर हर हफ्ते कुछ न कुछ खास होता है. यहां हाल ही में आई एक फिल्म दर्शकों को खूब आकर्षित कर रही है. सिनेमाघरों में भी ये फिल्म खूब पसंद की गई थी. वहीं अब बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद ये कॉमेडी फिल्म ओटीटी पर दर्शकों का दिल जीत रही है. ओटीटी पर आते ही इस मूवी ने कामयाबी हासिल कर ली है. यहां ये ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर-2 पर चल रही है. चलिए फिल्म के बारे में जानते हैं.

कॉमेडी से भरपूर फिल्म

कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म का डायरेक्शन लेडी सुपरस्टार नयनतारा के पति और मशहूर फिल्ममेकर विग्नेश सिवान ने किया है. फिल्म में साउथ स्टार प्रदीप रंगनाथन और एक्ट्रेस कीर्ति शेट्टी लीड रोल में हैं. दोनों की ऑनस्क्रीन रोमांटिक जोड़ी को भी खूब सराहा जा रहा है. जी हम बात कर रहे हैं हाल ही में ओटीटी पर आई फिल्म लव इंश्योरेंस कंपनी यानी एलआईके की, जिसे 6 मई बुधवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है.

---विज्ञापन---

ओटीटी पर आते ही छाई

फिल्म LIK मूलरूप से तमिल भाषा में बनाई गई है. हालांकि ओटीटी पर आप इसे तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में भी देख सकते हैं. थिएटर्स में ये फिल्म खूब पसंद की गई थी. इसकी मजेदार कहानी अब ओटीटी पर भी अपना कब्जा जमा रही है. ये फिल्म प्राइम वीडियो पर नंबर-2 पर ट्रेंड कर रही है.

दिलचस्प कहानी जीत लेगी दिल

करीब ढाई घंटे की इस फिल्म की कहानी में 2040 का दौर दिखाया गया है, जब दुनिया टेक्नोलॉजी के मामले में काफी आगे निकल गई है. यही इस फिल्म की सबसे बड़ी खूबसूरती है. कहानी में चेन्नई शहर में AI डेटिंग ऐप के जरिए माध्यम से रिश्तों की सफलता के बारे में दिखाया गया है, जिसकी गारंटी एक कंपनी लेती है. ऐसे में आगे क्या होता है, ये कंपनी क्या करती है, क्या रिश्ते सचमुच इस कंपनी की मदद से सुधरते हैं. ये सब जानने के लिए आपको पूरी फिल्म देखनी पड़ेगी.

---विज्ञापन---

फिल्म के लीड स्टार प्रदीप रंगनाथन ने अपने किरदार से दर्शकों का दिल जीत लिया. साथ ही एक्ट्रेस कीर्ति शेट्टी संग उनकी जोड़ी भी शानदार लग रही है. फिल्म लव इंश्योरेंस कंपनी को आईएमडीबी पर 6.6/10 की शानदार रेटिंग मिली है. ऐसे में आपको इसे एक बार जरूर देख लेनी चाहिए.

First published on: May 07, 2026 07:30 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola