Allu Arjun AA22xA6 Unveiled Title: साउथ सिनेमा के आइकॉनिक स्टार अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए एक खुशखबरी आई है. तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज अपना 44वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस खास मौके पर अल्लू अर्जुन ने अपने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है. दरअसल, अल्लू अर्जुन की अनटाइटल फिल्म AA22 x A6 से उनका फर्स्ट लुक टीजर पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. जिसमें अल्लू अर्जुन का लुक देख किसी की भी रूह कांप जाएगी. वहीं, इसके साथ ही फिल्म के मेकर्स ने अपने इस प्रोजेक्ट के टाइटल से भी पर्दा उठा दिया है.
AA22xA6 के टाइटल से उठा पर्दा
एटली के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म के टाइटल को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट थी. इसलिए जैसे ही फिल्म का फर्स्ट पोस्टर रिलीज किया गया, फैंस की ये बैचेनी और ज्यादा बढ़ गई. अल्लू अर्जुन और एटली की इस अनटाइटल फिल्म को मेकर्स अब तक AA22xA6 के नाम बुला रहे थे. लेकिन अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर मेकर्स ने इसके टाइटल पर से पर्दा उठाया और बताया कि इस फिल्म का नाम ‘Raaka’ है.
अल्लू अर्जुन का शैतानी अवतार
मेकर्स ने AA22xA6 के टाइटल से पर्दा उठाते हुए फिल्म ‘राका’ से अल्लू अर्जुन का टीजर लुक पोस्टर भी रिलीज किया है. अल्लू अर्जुन खौफनाक शैतानी अवतार में दिखाई दे रहे हैं. पोस्टर में अल्लू अर्जुन का लुक बहुत ही भयानक है. उनकी काजल लगी आंखें, बिना बाल के सिर और ऊनी पोशाक से बाहर निकला हुआ एक बड़ा नाखून उनके इस लुक को बहुत ही भयावह बना रहे हैं.
9 अलग-अलग भाषाओं होगी रिलीज
इस पोस्टर को रिलीज करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, ‘लिमिट्स से परे एक नजर के लिए खुद को तैयार करें.’ इसी के साथ बताया गया है कि फिल्म को हिंदी और अंग्रेजी सहित 9 अलग-अलग भाषाओं और 5 रिजनल भाषाओं में रिलीज किया जाएंगा. जो एक पैन इंडिया रिलीज का संकेत दे रही है. सन पिक्चर्स के बैनेर लगे बन रही ये फिल्म एक साइंस फिक्शन एक्शन ड्रामा है, जिसका ऐलान पिछले साल अल्लू अर्जुन के 43वें जन्मदिन पर किया गया था.