Saturday, 11 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

The 50 Promo Out: पहले दिन ही आपस में भिड़े कंटेस्टेंट, निक्की तंबोली बोली- ‘ये तो चिटिंग…’

The 50 Promo Out: टीवी के सबसे बड़े रिएलिटी शो 'द 50' के मेकर्स ने इसका पहला प्रोमो रिलीज कर दिया है. चलिए आपको बताते हैं कि प्रोमो में क्या कुछ देखने को मिला?

---विज्ञापन---

The 50 Promo Out: टीवी के सबसे बड़े रिएलिटी शो ‘द 50’ (The 50) के प्रीमियर का फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. एक तरफ जहां लोगों के बीच इस शो को लेकर एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है, वहीं, शो के मेकर्स भी कंटेस्टेंट्स के नाम और शो के रूल्स के बारे में एक-एक करके अपडेट दे रहे हैं. इसी बीच शो के मेकर्स ने ‘The 50’ का पहला प्रोमो रिलीज किया है, जहां किंग लायन ने अपने रूल्स के साथ सभी कंटेस्टेंट को हैरान कर दिया. इसके साथ ही ऐसे टास्क दिए जहां कंटेस्टेंट्स पहले दिन ही आपस में भिड़ते दिखाई दिए. चलिए आपको बताते हैं कि प्रोमो में क्या कुछ देखने को मिला?

50 लाख रुपये का गेम

मेकर्स द्वारा शेयर किए गए शो के पहले प्रोमो में दिखाया गया है कि ‘The 50’ के किंग लायन शो के सभी 50 कंटेस्टेंट को बताते हैं कि वे ‘द 50’ के महल में अगले 50 दिनों के लिए कैद हैं. यहां सभी कंटेस्टेंट लायन के रूल के अनुसार 50 लाख रुपये के लिए गेम खेलेंगे. लेकिन गेम की ये प्राइज मनी किसी कंटेस्टेंट को नहीं बल्कि शो के किसी एक फैन को मिलेगी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: फेमस साउथ एक्टर Mayur Patel का हुआ एक्सीडेंट, शराब के नशे में धुत मिला Bigg Boss का एक्स कंटेस्टेंट

‘ये तो चिटिंग…’

प्रोमो में शो का ये नियम सुनने के बाद महल में मौजूद सभी कंटेस्टेंट हैरान हो जाते हैं. सभी लोग एक दूसरे से इस बात को लेकर दुखी होते हैं. वहीं, इस दौरान शो की कंटेस्टेंट निक्की तंबोली कहती हैं, ‘ये तो पूरी तरह चीटिंग है.’

---विज्ञापन---

पहले दिन ही आप में भिड़े कंटेस्टेंट

इसके बाद प्रोमो दिखाया जाता है कि किंग लायन के इशारे पर सभी कंटेस्टेंट टास्क खेलते हैं. इस दौरान एक्टर करण पटेल और प्रिंस नरूला अपने साथी कंटेस्टेंट्स से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं. बता दें कि ये नया रियलिटी शो ‘द 50’ 1 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रहा है. ये शो कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर होगा.

First published on: Jan 29, 2026 02:19 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola