टीवी की दुनिया में सीता बनकर हर घर में पहचान बनाने वालीं दीपिका चिखलिया के घर इन दिनों खुशियों का माहौल है. एक्ट्रेस की छोटी बेटी जूही शादी के बंधन में बंध गई हैं. दीपिका ने इस खास मौके की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं. फैंस और सेलेब्स न्यूलीवेड कपल को जमकर बधाइयां दे रहे हैं.
दीपिका चिखलिया ने इंस्टाग्राम पर बेटी की शादी का एक खूबसूरत वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में जूही गोल्डन लहंगे में बेहद स्टनिंग ब्राइड नजर आ रही हैं. उनका ब्राइडल लुक सादगी और एलिगेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन दिखा. लाइट जूलरी, डायमंड सेट, सिंपल ईयररिंग्स, टीका और मिनिमल मेकअप के साथ जूही ने अपने लुक को बेहद ग्रेसफुल रखा. चूड़े के साथ उनका पूरा अंदाज दिल जीत लेने वाला था.
मंडप से सामने आई तस्वीरों में वरमाला की रस्म के दौरान जूही और उनके पति की खुशी साफ झलक रही है. वरमाला डालने के बाद दोनों एक-दूसरे से गले मिले और मेहमानों ने तालियों और फूलों की बारिश के साथ न्यूलीवेड कपल का स्वागत किया. शादी के इस जश्न को परिवार और करीबी दोस्तों ने अपने-अपने कैमरों में कैद किया.
बेटी की विदाई दीपिका चिखलिया के लिए बेहद इमोशनल पल रहा. एक तरफ जहां बेटी को विदा करते वक्त उनकी आंखें नम हो गईं, वहीं दूसरी ओर उसके नए घर बसने की खुशी भी उनके चेहरे पर साफ दिखी. दीपिका ने इंस्टा स्टोरी पर शादी के कई अनसीन पल भी शेयर किए हैं.
बेटी की शादी में दीपिका चिखलिया खुद भी रॉयल लुक में नजर आईं. उन्होंने सिल्क साड़ी के साथ वेलवेट रेड दुपट्टा कैरी किया, जिसे झुमके, चोकर और टेंपल जूलरी के साथ कंप्लीट किया. वहीं जूही के पति व्हाइट सूट-पैंट में काफी डैशिंग दिखे.
शादी को दीपिका ने पूरी तरह इंटीमेट रखा. खास बात ये रही कि शादी से पहले इस रिश्ते की भनक तक किसी को नहीं लगी. बता दें, कि दीपिका चिखलिया को रामायण में सीता के किरदार से जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली थी, जिसे रामानंद सागर ने बनाया था.
पर्सनल लाइफ की बात करें, तो दीपिका की शादी 1991 में बिजनेसमैन हेमंत टोपीवाला से हुई थी. उनकी दो बेटियां हैं, निधि और जूही. दोनों ही लाइमलाइट से दूर रहती हैं. जहां निधि एक प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट हैं, वहीं जूही अपने पिता के बिजनेस को आगे बढ़ा रही हैं, और श्रृंगार सिल्की नाम से नया वेंचर संभाल रही हैं.सकी झलकियों ने फैंस का दिल जीत लिया।