Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss का वो एक्स कंटेस्टेंट कौन? जिसके लिए Karanveer को छोड़ेंगी Chum Darang!

Chum Darang Ex Boyfriend: करणवीर मेहरा और चुम दरांग के रिलेशनशिप को लोग काफी पसंद कर रहे हैं, लेकिन जिस तरह से उन्होंने वीकेंड का वार पर कहा कि वो अपने एक्स के वापस जा सकती हैं। आइए बताते हैं कि चुम का एक्स बॉयफ्रेंड आखिर कौन है, जिसके लिए वो करण को छोड़ देंगी।

---विज्ञापन---

Chum-Karan
Chum-Karan file photo

Chum Darang Ex Boyfriend: बिग बॉस 18 में अरुणाचल प्रदेश से आई चुम दरांग के गेम को दर्शक पसंद कर रहे हैं। बिग बॉस 18 (bigg boss 18) के घर में हर टास्क में चुम कमाल करके दिखा रही हैं और इस वजह से लोग उनसे काफी इंप्रेस हैं। गेम के अलावा करणवीर मेहरा के साथ उनकी दोस्ती और केमिस्ट्री भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। वीकेंड का वार में तो सलमान खान भी उनके और करण के रिश्ते पर सवाल कर चुके हैं, लेकिन चुम ने रिवील किया है कि वो शायद अपने एक्स बॉयफ्रेंड के पास वापस जा सकती हैं। जिनके साथ उनका 10 साल का रिलेशनशिप रहा है और पिछले 3 साल पहले ही उनका ब्रेकअप हुआ है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि चुम का एक्स बॉयफ्रेंड आखिर कौन है, जिसके लिए वो करण को छोड़ देंगी।

इस वजह से ट्रोल हुईं चुम दरांग

करणवीर मेहरा और चुम दरांग के रिलेशनशिप को लोग काफी पसंद कर रहे हैं, लेकिन जिस तरह से उन्होंने वीकेंड का वार पर कहा कि वो अपने एक्स के वापस जा सकती हैं। इसकी वजह से कुछ लोग उनको ट्रोल भी कर रहे हैं, लोगों का कहना है कि वो क्यों करण से अपनी नजदीकियां बढ़ा रही हैं, जब वो किसी के पास वापस जाने का सोच रही हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 से बेघर होते ही बग्गा ने किए 3 बड़े खुलासे, बताया सबसे फेक कौन?

---विज्ञापन---

कौन है चुम दरांग का एक्स बॉयफ्रेंड?

ऐसे में हर कोई चुम दरांग के एक्स बॉयफ्रेंड के बारे में जानने के लिए एक्साइटेड हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर चुम के साथ एक शख्स का नाम काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसे यूजर्स एक्ट्रेस का बॉयफ्रेंड बता रहे हैं। चुम के एक्स बॉयफ्रेंड मॉडल हृशांत गोस्वामी को बताया जा रहा है, जिनके साथ उनकी कुछ फोटोज भी वायरल हो रही हैं।

---विज्ञापन---

बिग बॉस का हिस्सा रहे हैं हृशांत गोस्वामी

सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि चुम के एक्स भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं। जी हां, बिग बॉस सीजन 4 में हृशांत गोस्वामी बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुके हैं। हालांकि चुम और हृशांत के रिलेशनशिप की कोई पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन चुम के करीबियों का कहना है कि हृशांत गोस्वामी सिर्फ उनके एक अच्छे दोस्त हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Khesari ने एक्ट्रेस संग की ऐसी हरकत, गुस्साए Ravi Kishan, बोले- हम अंदर से भरे हुए हैं…

 

---विज्ञापन---

 

First published on: Dec 17, 2024 01:51 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola