---विज्ञापन---
YouTube पर मौजूद 1 घंटे 46 मिनट की फिल्म है सस्पेंस थ्रिलर की ‘दीदी’, कहानी उलझा देगी दिमाग की नसें

Suspense Thriller Mystery Film: आजकल के ओटीटी के जमाने में हर तरफ सिर्फ साउथ सिनेमा का ही जलवा देखने को मिल रहा है. इसमें भी ज्यादातर फिल्में सस्पेंस और मिस्ट्री जॉनर के बैकग्राउंड से आती हैं. अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं जिन्हें ऐसी फिल्में देखना पसंद है, तो हमारे पास आपके लिए एक बेहतरीन मूवी है जिसकी कहानी आपके दिमाग की नसें उलझा कर देगी.

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसकी कहानी आपको शुरुआत से ही खुद के साथ बांध लेगी और आखिर तक आपके दिमाग के साथ सच्चाई और सपने का खेल खेलती रहेगी.

इस बेहतरीन मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म का नाम 'पेंडुलम' (Pendulum) है, जो साल 2023 में रिलीज हुई एक मलयालम भाषा की फिल्म है. रेजिन एस. बाबू के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में एक्टर विजय बाबू, रमेश पिशारोडी, इंद्रन्स, अनुमोल, प्रकाश बारे, नीना कुरुप और शोबी थिलाकन लीड रोल में हैं.

फिल्म 'पेंडुलम' की कहानी दो बच्चों, आमिर और एंजेल, के सपने से शुरू होती है. ये दोनों ही एक-दूसरे के सपने में जाकर बात कर रहे होते हैं. इसी बीच अनजान आदमी की आवाज एंजेल को पुकारती है, जिसके बाद अचानक सपना खत्म हो जाता है.

इसी के बाद फिल्म में कई साल का लीप आता है, जहां एक एंटनी नाम के व्यक्ति का ट्रक से एक्सिडेंट हो जाता है, जिससे वो बेहोश हो जाता है. इस दौरान एंटनी भी आमिर और एंजेल के उसी सपने में चला जाता है, जिससे फिल्म की शुरुआत होती है.

मूवी में इसके बाद ही असली कहानी शुरुआत होती है, जो ऑडियंस के दिमाग को उलझा कर रख देती है. इसी के साथ फिल्म में एक नई खोज की भी शुरुआत होती है.

YouTube पर फ्री मौजूद 1 घंटे 46 मिनट की इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म को IMDb पर 10 में से 6.1 की रेटिंग मिली है.