Wednesday, 8 April, 2026

---विज्ञापन---

कौन थीं सुभाषिनी बालासुब्रमण्यम? जिनके अचानक निधन से शोक में डूबी फिल्म इंडस्ट्री, वीडियो कॉल पर पति से हुई थी लड़ाई

साउथ इंडस्ट्री की मशहूर टीवी एक्ट्रेस सुभाषिनी बालसुब्रमण्यम के अचानक निधन ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है. एक्ट्रेस ने 36 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. बता दें सुभाषिनी ने आत्महत्या की है. आइए जानते हैं उनके बारे में.

तमिल टीवी इंडस्ट्री से आज चौंका देने वाली खबर सामने आई. पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सुभाषिनी बालसुब्रमण्यम ने सोमवार 6 अप्रैल 2026 को इस दुनिया को 36 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. चेन्नई स्थित अपने आवास पर एक्ट्रेस ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस खबर ने हर किसी को चौंका दिया है.

सुभाषिनी बालसुब्रमण्यम मूल रूप से श्रीलंका की रहने वाली थीं. तमिल फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने अच्छी-खासी पहचान बनाई थी. उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता चर्चित तमिल सीरियल 'कयाल' में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए मिली थी. साल 2012 में सुभाषिनी ने फिल्म 'इनी अवन' से अपने करियर की शुरुआत की थी. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस थीं.

बता दें सुभाषिनी चेन्नई के अय्यप्पनथांगल स्थित एक अपार्टमेंट में रह रही थीं. पुलिस का कहना है कि घटना से पहले उनका अपने पति के साथ वीडियो कॉल पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. अधिकारियों का मानना है कि इसी बहस के बाद वह गहरे मानसिक तनाव में आ गई थीं, जिसके चलते उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया.

फिलहाल पुलिस ने उनके पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इसकी जांच चल रही है. वहीं सुभाषिनी के चाहने वालों ने उनके अचानक निधन पर दुख जताया है. उनके इस कदम से हर कोई हैरान हैं.

बता दें सुभाषिनी जल्द ही अपना जन्मदिन मनाने वाली थीं. 12 अप्रैल को जन्मदिन आता है. इसी महीने की 21 तारीख को उनकी शादी की दूसरी सालगिरह भी थी. ऐसे में उनका इस तरह जाना हर किसी को निराश कर गया है.

First published on: Apr 06, 2026 06:23 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.