---विज्ञापन---
कौन हैं समय रैना, जिनके कमबैक से सोशल मीडिया पर मचा बवाल, जानें नेट वर्थ

Who is Samay Raina: समय रैना इन दिनों अपने कमबैक को लेकर फिर से सुर्खियों में हैं. एक कॉमेडियन के तौर पर अपना करियर शुरू करने वाले समय बीते दिनों विवादों में घिर गए थे, जिसके बाद उन्हें कोर्ट-कचहरी के भी चक्कर काटने पड़े. आइए आज समय की नेट वर्थ, संपत्ति, लाइफस्टाइल और फैमिली के बारे में जानते हैं.

हाल ही में समय रैना ने अपने कॉमेडी स्टैंड अप शो 'स्टिल अलाइव' से अपनी दमदार वापसी की है. उनका पहला वीडियो आते ही इंटरनेट पर खलबली मच गई है. सोशल मीडिया पर वो खूब ट्रेंड कर रहे हैं. उनका ये कमबैक 2025 में आए शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' से जुड़े विवाद के बाद हुआ है.

साल 2025 में समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' को लेकर काफी विवाद हुआ था. इस शो को विवादित टिप्पणियों के कारण बंद कर दिया गया था. इस घटना के बाद समय को कानूनी मुश्किलों और आलोचना का सामना करना पड़ा, जिससे उन्हें कुछ समय के लिए ब्रेक लेना पड़ा. वहीं अब अपने कमबैक से समय एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहे हैं.

बता दें समय रैना एक भारतीय स्टैंड-अप कॉमेडियन, यूट्यूबर और चेस स्ट्रीमर हैं. साल 2019 में 'कॉमिकस्तान सीजन 2' जीतने के बाद समय फेमस हुए. जम्मू में जन्मे समय ने ओपन माइक से अपना सफर शुरू किया और बाद में भारत के सबसे पॉपुलर डिजिटल क्रिएटर्स में से एक बन गए. फैंस उन्हें सुनना काफी पसंद करते हैं.

रिपोर्ट्स के अनुसार, समय रैना की अनुमानित नेट वर्थ लगभग ₹20-25 करोड़ है. उनकी कमाई मुख्य रूप से यूट्यूब, लाइव शो, ब्रांड कोलैबोरेशन और इंटरनेशनल टूर से होती है. दुनियाभर में उनके शोज होते रहते हैं. अबतक वो मैडिसन स्क्वायर गार्डन जैसी जगह पर भी परफॉर्म कर चुके हैं.

बता दें समय रैना कश्मीरी पंडित परिवार से आते हैं. वो अपनी फैमिली लाइफ को प्राइवेट और सुर्खियों से दूर रखना पसंद करते हैं. इतने फेमस होने के बावजूद, समय अक्सर कॉमेडी में अपनी जड़ों और व्यक्तिगत संघर्षों के बारे में बात करते हैं.