---विज्ञापन---
IPL 2026: स्टेडियम में दिखी ये मिस्ट्री गर्ल कौन? जिसका जुड़ रहा इस क्रिकेटर संग नाम, सादगी पर दिल हार बैठे फैंस

आईपीएल के इस सीजन में मैदान पर जितना रोमांच दिख रहा है, उतनी ही चर्चा स्टैंड्स में दिख रहे चेहरों की भी हो रही है. 'चेन्नई सुपर किंग्स' और 'पंजाब किंग्स' के बीच खेले गए, मैच के दौरान एक मिस्ट्री गर्ल कैमरे में कैद हुई, जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है. जिसकी सादगी और खूबसूरती ने फैंस का दिल जीत लिया और देखते ही देखते वो वायरल हो गई.

मैच के दौरान स्टैंड्स में बैठी इस लड़की की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल होने लगे. फैंस ये जानने के लिए बेताब हो गए, कि आखिर ये मिस्ट्री गर्ल कौन है. सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बीच उसका नाम उभरते क्रिकेटर Nehal Wadhera से जोड़ा जाने लगा. दावा किया जा रहा है, कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है.

दरअसल, वायरल क्लिप्स में ये लड़की पंजाब किंग्स को चीयर करती नजर आई, जिसके बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए. कुछ यूजर्स ने तो सीधे-सीधे उसे नेहाल वढेरा की गर्लफ्रेंड तक बता दिया, लेकिन फिलहाल ये सब सिर्फ अटकलें हैं, जिन पर न तो क्रिकेटर और न ही उस लड़की की तरफ से कोई बयान सामने आया है.

अब बात करते हैं, कि आखिर ये मिस्ट्री गर्ल है कौन? रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका नाम Kashmira Pardeshi है, जो साउथ और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. कश्मीरा ने अपने करियर की शुरुआत 2018 में तेलुगू फिल्म 'नर्तनशाला' से की थी. इसके बाद उन्होंने तमिल फिल्म 'सिवाप्पू मंजल पचाई' में काम किया, और फिर बॉलीवुड फिल्म 'मिशन मंगल' में भी नजर आईं.

यही नहीं, उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी पहचान बनाई है. साल 2023 में आई वेब सीरीज 'द फ्रीलांसर' में उनके काम को काफी पसंद किया गया था. कश्मीरा अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी ग्लैमरस इमेज के लिए भी जानी जाती हैं.

सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है. इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं, और उनकी प्रोफाइल स्टाइलिश और खूबसूरत तस्वीरों से भरी हुई है. यही वजह है, कि जैसे ही वो IPL मैच के दौरान कैमरे में कैद हुईं, लोग उन्हें पहचानने और उनके बारे में जानने के लिए बेताब नजर आए.

फिलहाल, कश्मीरा परदेशी और नेहाल वढेरा के रिश्ते को लेकर चल रही खबरों पर सस्पेंस बना हुआ है. फैंस जरूर दोनों को साथ देखने के लिए एक्साइटेड हैं, लेकिन सच क्या है, ये आने वाले समय में ही साफ हो पाएगा. तब तक IPL का रोमांच और ऐसी दिलचस्प कहानियां फैंस को एंनटरटेन करती रहेंगी.