---विज्ञापन---
कौन है एक्ट्रेस कानी कुसृति? जिसने Taapsee Pannu की Assi में निभाया एक ऐसा रोल, जो दिखाती है समाज की सच्चाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू स्टारर फिल्म अस्सी 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. यह एक कोर्ट रूम ड्रामा है, जिसमें तापसी ने वकील का रोल किया है. फिल्म का डायरेक्शन अनुराग सिन्हा ने किया है और इस मूवी में तापसी के अलावा कानी कुसृति अहम रोल में नजर आईं है. फिल्म में उन्होंने एक रेप पीड़िता का रोल किया है, जो अपने खिलाफ हुए अन्याय के खिलाफ लड़ते हैं. तो चलिए जानते हैं कौन है कानी कुसृति?

कानी कुसृति पॉपुलर मलयालम एक्ट्रेस हैं. वह एक्टिंग के अलावा मॉडलिंग भी कर चुकी है. फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने तमाम शानदार किरदार किए हैं. एक्ट्रेस का जन्म केरल के तिरुवनंतपुरम में हुआ था.एक्ट्रेस के फैमिली को लेकर बात करें तो उनके पेरेंट्स सोशल वर्कर हैं, जो सालों से जातिवाद के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं.

कानी के करियर को लेकर बात करें तो उन्होंने थिएटर से शुरुआत की थी. इसी बीच उन्होंने त्रिशूर स्कूल ऑफ ड्रामा से पढ़ाई की और बाद में उन्होंने पेरिस जाकर फिजिकल थिएटर की ट्रेनिंग ली.

उन्हें फिल्म केरल कैफे से पहचान हासिल हुई. उसके अलावा उन्होंने साल 2019 की बिरयानी में भी काम किया और इसके लिए उन्हें केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था. साथ ही उन्हें मॉस्को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सम्मान मिला था. इसके अलावा वह फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट' कांस फिल्म फेस्टिवल में खूब चर्चा में रहीं.

फिल्मों के अलावा कानी ने तमाम वेब सीरीज में भी काम किया है. वह ‘महारानी’, ‘ओके कंप्यूटर’, और ‘किलर सूप’ जैसी कई वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं.

वहीं, अस्सी में कानी के रोल को लेकर बात करें तो वह इस फिल्म में स्कूल टीचर के किरदार में दिखीं है. इस फिल्म में वह अपने परिवार के साथ खुशी से वक्त बिताती हैं, लेकिन इस दौरान उनके साथ कुछ ऐसा होता जिससे उनकी पूरी लाइफ बदल जाती है. फिल्म में उन्होंने एक मजबूत रोल अदा किया है.