Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

ये हैं ईशान किशन की होने वाली दुल्हन, क्रिकेटर के दादा बोले- बच्चे की पसंद ही हमारी पसंद

इंडियन टीम के स्टार क्रिकेटर ईशान किशन इन दिनों जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहे हैं. उनके रिलेशनशिप को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है. हाल ही में ईशान के दादा अनुराग पांडे ने क्रिकेटर के रिश्ते पर मुहर लगाई है. ऐसे में हर कोई ये जानना चाहता है कि ईशान किशन गर्लफ्रेंड कौन हैं. चलिए जानते हैं.

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर ईशान किशन इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहे हैं. इसी बीच एक्टर के दादा ने साफ कर दिया है कि परिवार ईशान की पसंद की लड़की से शादी के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने ईशान की गर्लफ्रेंड का नाम भी बता दिया है.

बीते दिन टी-20 मैच में पाकिस्तान के खिलाफ ईशान किशन ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और अपने बल्ले से ईशान ने शानदार फिफ्टी जमाई. इस दौरान ईशान ने 40 गेंदों पर 77 रनों की पारी खेली और सब जगह छा गए.

हाल ही में ईशान किशन के दादा अनुराग पांडे ने मॉडल अदिति हुंडिया के साथ क्रिकेटर के रिश्ते पर मुहर लगाई है. ईशान किशन के दादा ने कहा कि, "हमें वही स्वीकार करना चाहिए जिससे बच्चे खुश रहें."

ईशान के दादा अनुराग पांडे ने एक इंटरव्यू में बताया- "ईशान जिससे भी शादी करेगा मुझे स्वीकार है. उसके बड़े भाई ने कहा था कि पल्लवी से शादी करेंगे तो हमने करवा दी थी. अब इसकी भी करवा देंगे. अदिति उसकी गर्लफ्रेंड है. वो जयपुर में रहती है. मॉडल है, मिस इंडिया कंटेस्ट में दूसरे नंबर पर आई थी."

बता दें ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया जयपुर से आती हैं. अदिति मिस डीवा 2018 की विनर रह चुकी हैं और वो मॉडलिंग की दुनिया में अपना नाम कमा रही हैं. अदिति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. ईशान कई बार अदिति के साथ नजर आ चुके हैं.

First published on: Feb 16, 2026 02:47 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.