Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

19 साल छोटे हर्ष मेहता कौन, जो मलाइका अरोड़ा संग कर रहे रोमांस? जानें कितनी है नेटवर्थ

WHO IS Harsh Mehta Malaika Arora rumored boyfriend: बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा का नाम इन दिनों हर्ष मेहता के साथ जुड़ रहा है. दोनों इस बीच कई बार साथ नजर आए हैं, ऐसे में दोनों के रिश्ते को लेकर जबर्दस्त चर्चाएं हो रही हैं. हाल ही में उनकी एक तस्वीर वायरल हुई. ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि आखिर ये हर्ष मेहता हैं कौन? आइए जानते हैं.

बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. इन दिनों उनका नाम हर्ष मेहता से जोड़ा जा रहा है. दोनों को रूमर्ड कपल भी बताया जा रहा है. दोनों की उम्र में 19 साल का अंतर है.

हर्ष मेहता मलाइका अरोड़ा से 19 साल छोटे हैं. हर्ष से पहले मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही थीं. लेकिन मलाइका भी किसी से कम नहीं हैं. 52 साल की मलाइका को देखकर कौन कह सकता है कि वो 50 प्लस हैं.

बात करें हर्ष मेहता की तो वो 33 साल के एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन हैं. हर्ष डायमंड मर्चेंट हैं और सैंकस मैनेजमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर भी बताए जाते हैं. वे मुंबई के एक बहुत बड़े परिवार से आते हैं. उनकी नेटवर्थ भी करोड़ों में है.

हाल ही में सोशल मीडिया पर मलाइका और हर्ष की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हुईं. दोनों को इटली शहर में स्पॉट किया गया. यहां दोनों इटली के ट्रेवी फाउंटेन के सामने सेल्फी लेते नजर आ रहे थे. इन फोटोज को देखने के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि उन्होंने वैलेंटाइन्स वीक या वैलेंटाइन्स डे इटली में साथ बिताया.

इससे पहले अक्टूबर में दोनों को मुंबई में एनरिक इग्लेसियस के लाइव कॉन्सर्ट में एक साथ देखा गया था. वहां दोनों को एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते देखा गया था. ऐसे में हर कोई अब इनके रिलेशनशिप को लेकर बातें कर रहा है. हालांकि आधिकारिक रूप से ऐसा कुछ भी अभी सामने नहीं आया है.

First published on: Feb 22, 2026 05:55 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.