---विज्ञापन---
Hanumankind: कौन हैं हनुमानकाइंड? जिसने IND Vs PAK मैच से पहले मचाया ‘बवाल’, लोग इंटरनेट पर खोज रहे

Hanumankind:कोलंबो में खेले गए ICC T20 World Cup 2026 के हाई वोल्टेज India vs Pakistan मुकाबले से पहले स्टेडियम में एक अलग ही जोश देखने को मिला. वजह थे रैपर Hanumankind... उनकी एनर्जेटिक परफॉर्मेंस ने फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया, लेकिन इसी के साथ एक सवाल भी खड़ा हो गया, जिस ट्रैक का इंतजार था, वो उन्होंने क्यों नहीं गाया?

हनुमानकाइंड इन दिनों हर तरफ छाए हुए हैं. 2024 में आए उनके सुपरहिट ट्रैक Big Dawgs ने उन्हें ग्लोबल पहचान दिलाई. देसी रैप को इंटरनेशनल फील देने वाले इस गाने ने सोशल मीडिया से लेकर म्यूजिक इंडस्ट्री तक धूम मचाई.

इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में भी कदम रखा और आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर' के टाइटल ट्रैक से प्लेबैक सिंगिंग की शुरुआत की. इस गाने को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और हनुमानकाइंड का नाम मेनस्ट्रीम में और मजबूत हो गया.

हनुमानकाइंड का असली नाम सूरज चेरुकट्ट है. केरल से ताल्लुक रखने वाले सूरज सिर्फ रैपर ही नहीं, बल्कि सिंगर और गीतकार भी हैं. अपने अलग स्टाइल और दमदार लिरिक्स के दम पर उन्होंने कम समय में बड़ी फैन फॉलोइंग बना ली. उनके काम की तारीफ खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं, जो किसी भी आर्टिस्ट के लिए बड़ी बात है.

कोलंबो के खचाखच भरे स्टेडियम में हनुमानकाइंड ने जब परफॉर्मेंस दी, तो माहौल पूरी तरह जोश से भर गया था. उन्होंने अपना हिट नंबर Big Dawgs गाया, जिसे सुनकर फैंस झूम उठे, लेकिन लोगों को उम्मीद थी, कि वे 'धुरंधर' का टाइटल ट्रैक भी गाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

यहीं से चर्चा शुरू हो गईं, सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं, कि हनुमानकाइंड ने जानबूझकर 'धुरंधर' का टाइटल ट्रैक नहीं गाया. दरअसल, फिल्म 'धुरंधर' को पाकिस्तान में बैन किया गया है. ऐसे में माना जा रहा है, कि भारत-पाकिस्तान मैच जैसे संवेदनशील मौके पर किसी भी विवाद से बचने के लिए रैपर ने ये फैसला लिया.

बहरहाल, परफॉर्मेंस चाहे एक गाने तक सीमित रही हो, लेकिन हनुमानकाइंड सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं, अब हर कोई ये जानने की कोशिश में है, कि जिस गाने को वहां मौजूद भीड़ सुनने को बेकरार थी, वो सॉन्ग उन्होंने आखिर क्यों नहीं गाया?