Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

कौन है ‘बूंग’ का चाइल्ड एक्टर गुगुन किपगेन? छोटी उम्र में इंटरनेशनल मंच पर मचाया धमाल

22 फरवरी को 79वां ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन(BAFTA) का आयोजन किया गया था. इस दौरान तमाम फिल्मों को बाफ्टा अवॉर्ड से नवाजा गया. हालांकि इस बार बाफ्टा में एक भारतीय फिल्म ने भी बाजी मारी. इस फिल्म ने बाफ्टा अवॉर्ड अपने नाम करके इतिहास रच दिया है.

दरअसल, यह बाफ्टा में इतिहास रचाने वाली भारतीय फिल्म बूंग है, जो कि मणिपुर फिल्म इंडस्ट्री ने तैयार की है. इस फिल्म ने बाफ्टा में बेस्ट चिल्ड्रन्स एंड फैमिली फिल्म कैटेगरी में अवॉर्ड मिला है. फिल्म का निर्माण फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट ने किया है. इस मूवी की डायरेक्टर लक्ष्मीप्रिया देवी ने किया है.

वहीं, बाफ्टा अवॉर्ड जीतने के बाद से हर किसी की जुबान पर सिर्फ बूंग का ही नाम गूंज रहा है. इस फिल्म में चाइल्ड एक्टर के तौर पर गुगुन किपगेन नजर आए हैं और वो रातोंरात स्टार बन गए. तो चलिए जानते हैं कि गुगुन किपगेन कौन है, जिन्होंने इस फिल्म में शानदार एक्टिंग की है.

गुगुन एक बेहतरीन चाइल्ड एक्टर हैं, जो कि मणिपुर फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम कर रहे हैं. वह अभी सिर्फ 13 साल के हैं और वह मणिपुर के कुकी समुदाय से संबंध रखते हैं. गुगुन 6वीं क्लास में पढ़ रहे हैं.

बूंग फिल्म की शूटिंग मई 2023 की शुरुआत में हुई थी. फिल्म की पूरी शूटिंग मणिपुर में ही हुई थी. हालांकि मणिपुर में इसके बाद कुकी और मैतेई समुदायों के बीच दंगे शुरू हो गई. जिससे पूरे राज्य में जातीय दंगे भड़क गए. इन दंगों की चपेट में गुगुन और उसके परिवार के लोग भी आ गए.

मणिपुर में हुए इन दंगों के कारण गुगुन को इम्फाल छोड़ना पड़ा और उसके बाद वह परिवार के साथ दिल्ली आ गए, जहां वह अपनी पढ़ाई कर रहे हैं और लाइमलाइट से दूर वह अपने काम पर ध्यान दे रहे हैं.

First published on: Feb 24, 2026 03:32 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.